- Hindi News
- Opinion
- Pandit Vijay Shankar Mehta Column: Break Sleep Rules, Invite Disease
4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पं. विजयशंकर मेहता
इन दिनों ज्यादातर लोग जिस बात को लेकर बेफिक्र हैं, वो है नींद का मामला। कुछ लोग बहुत कम सोते हैं और कुछ बेवक्त सोते हैं। पिछले दिनों एक बड़े राजनेता मुझे मिले और उनका कहना था कि सालों से मैं चार-पांच घंटे सो रहा हूं। थोड़ी देर बाद उन्होंने यह भी कहा कि इन दिनों मेरी स्मृति थोड़ी कमजोर हो रही है।
एक अजीब-सी थकान लग रही है, जबकि मुझे राजनीति में अभी आगे जाना है। यहीं से यह बात हम सबके लिए सीखने वाली है कि नींद के साथ किया जा रहा खिलवाड़ घातक साबित होगा। अगर आप छह घंटे से कम सो रहे हैं और बेवक्त नींद निकाल रहे हैं तो इनसोम्निया, स्लीप एप्निया जैसे विकार उतरेंगे और अल्जाइमर आपके जीवन में आ जाएगा।
तो पहली बात तो कितने ही व्यस्त हों, सात घंटे तो सोएं। और एक नियम तय करें कि सूर्योदय के एक घंटे बाद तक बिस्तर पर न रहें और सूर्यास्त के छह घंटे बाद अवश्य सो जाएं। प्रकृति ने मनुष्य का शरीर कुछ नियमों के साथ बनाया है और जब नींद के नियम तोड़े जाएंगे तो घातक बीमारियां रास्ता ही देख रही हैं देह में प्रवेश करने के लिए।









