अअनुबंधित

लेसन्स फ्रॉम ग्रेट थिंकर्स: बदलाव के बिना तरक्की संभव नहीं – जॉर्ज बर्नार्ड शॉ

Spread the love


6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ आयरलैंड के प्रसिद्ध नाटककार, साहित्यकार और विचारक थे। उन्हें 1925 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार भी मिला था। 1. हम खेलना इसलिए नहीं छोड़ते कि हम बूढ़े हो जाते हैं, हम बूढ़े इसलिए हो जाते हैं क्योंकि खेलना छोड़ देते हैं। 2. आशावादी और निराशावादी, दोनों समाज के लिए उपयोगी हैं। आशावादी हवाई जहाज बनाता है, तो निराशावादी पैराशूट। 3. जो लोग कहते हैं यह काम नहीं हो सकता, उन्हें उन लोगों के काम में बाधा नहीं डालनी चाहिए, जो उसे कर रहे हैं। 4. जिंदगी का मकसद खुद को खोजना नहीं, खुद को गढ़ना है। 5. गलतियां करते हुए बिताया गया जीवन, कुछ न करने में बिताए गए जीवन से न केवल अधिक सम्मानजनक है, बल्कि अधिक उपयोगी भी है। 6. बातचीत में सबसे बड़ी समस्या यह गलतफहमी है कि बातचीत हो चुकी है और बात समझ ली गई है। 7. सही अवसर का इंतजार न करें, अवसर खुद बनाएं। 8. बदलाव के बिना तरक्की संभव नहीं। जो लोग अपनी सोच नहीं बदल सकते, वे कुछ भी नहीं बदल सकते। 9. जो आपको पसंद है, उसे पाने की कोशिश करें, वरना आपको उसी से संतोष करना पड़ेगा, जो आपको मिलता है। 10. जब हम किसी बात पर विश्वास करना चाहते हैं, तो हमें अचानक उसके पक्ष में सारे तर्क दिखाई देने लगते हैं और उसके विरोध में मौजूद तर्क दिखाई देने बंद हो जाते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *