अअनुबंधित

सेल्फ हेल्प किताबों से: अपना काम ईमानदारी से करना जीवन को अर्थ देता है

Spread the love




किताबों से जानिए, परिवार के साथ समय बिताना, किसी की मदद करना, अपना काम ईमानदारी से करना आखिर क्या मायने रखता है… हर दिन कुछ बड़ा करना जरूरी नहीं है
खुश रहना अच्छी बात है, लेकिन जीवन में केवल खुशी तलाशना काफी नहीं। जब हमें लगता है कि हमारे जीवन का कोई उद्देश्य है, हम दूसरों से जुड़े हैं और हमारे काम से किसी को फायदा पहुंचता है, तब जिंदगी सार्थक लगती है। हर दिन कुछ बड़ा करना जरूरी नहीं। परिवार के साथ समय बिताना, किसी की मदद करना, अपना काम ईमानदारी से करना भी जीवन को अर्थ देता है। (द पावर ऑफ मीनिंग -एमिली एसफहानी स्मिथ) अपनी राय बदलना कोई कमजोरी नहीं है
हम अक्सर उसी बात को सही मानते हैं, जिस पर पहले से विश्वास करते हैं। लेकिन आगे बढ़ने के लिए जरूरी है कि हम सच्चाई को वैसे देखें, जैसी वह है, न कि वैसी जैसी हम चाहते हैं। अगर कोई हमारी गलती बताता है, तो उसे अपना अपमान समझने के बजाय सीखने का अवसर मानना चाहिए। अपनी राय बदलना कमजोरी नहीं, बल्कि बेहतर समझ विकसित करने की निशानी है। (द स्काउट माइंडसेट -जूलिया गेलेफ) तनाव से डरें नहीं पर नजरअंदाज भी न करें
जीवन में तनाव आने का मतलब यह नहीं है कि हम परिस्थितियों को संभाल नहीं सकते। कई बार तनाव इसलिए होता है कि हमारे सामने कोई जरूरी काम या चुनौती होती है। ऐसे में डरने के बजाय यह सोचना उपयोगी होता है कि हम इस परिस्थिति का सामना कैसे करें और इससे क्या सीखें। हालांकि, इसका अर्थ यह नहीं है कि हर तरह का तनाव अच्छा होता है या उसे नजरअंदाज करना चाहिए। (द अपसाइड ऑफ स्ट्रेस -केली मैकगोनिगल) कुछ नया सीखें, कोई अधूरा सपना पूरा करें
जब हम अपने लिए कोई उद्देश्य चुनते हैं और उसे पूरा करने की दिशा में छोटे-छोटे कदम उठाते हैं, तो जीवन में उत्साह और अनुशासन बढ़ता है। रास्ते में असफलताएं आ सकती हैं, लेकिन वे हमें अपनी गलतियां समझने और आगे की तैयारी बेहतर करने का अवसर देती हैं। जरूरी नहीं कि हर लक्ष्य बहुत बड़ा हो; कुछ नया सीखना या लंबे समय से अधूरे सपने को पूरा करना भी अच्छी शुरुआत हो सकती है। (द हैप्पीनेस ऑफ परस्यूट -क्रिस गिलिबो)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *