द न्यूयॉर्क टाइम्स1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पेरिस फैशन वीक में भी जापान का फैशन ट्रेंड में रहा। बेहतर फिट व हाई क्वालिटी फैब्रिक के कारण ये पॉपुलर हो रहा है।
फैशन वर्ल्ड में इन दिनों जापानी ब्रांड्स प्रसिद्ध हो रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स पर ‘जैपनीज स्ट्रीटवियर क्लोदिंग’ सर्च दिसंबर 2025 में 100 के पीक स्कोर पर पहुंच गया था। पेरिस फैशन वीक में भी जापान का फैशन ट्रेंड में रहा। बेहतर फिट व हाई क्वालिटी फैब्रिक के कारण ये पॉपुलर हो रहा है।
क्वाइट लग्जरी – साधारण डिजाइन, पर प्रीमियम फील
जापानी ब्रांड्स का फॉर्मूला सीधा है सिंपल डिजाइन, हाई-एंड फैब्रिक और परफेक्ट फिट। दिखने में साधारण जैकेट, लेकिन अंदर सिल्क या प्रीमियम वूल, पुराने डिजाइन होते हैं… लेकिन नए स्तर की क्वालिटी मिलती है। यही क्वाइट लग्जरी का असली रूप है।
ये ब्रांड्स सबसे पॉपुलर
जापान के कुछ ब्रांड्स इस समय मेंस फैशन की चर्चा के केंद्र में हैं। इनमें ए.प्रेस (A.Presse), ऑराली (Auralee), कोमोली (Comoli) और ताइगा ताकाहाशी (Taiga Takahashi) सबसे ज्यादा चर्चा में है। इन ब्रांड्स की खास बात यह है कि ये साधारण कपड़ों को ही बेहतर बनाने पर फोकस करते हैं…। फिट, फैब्रिक और फिनिशिंग में ऐसे छोटे-छोटे सुधार करते हैं, जो पहनने के अनुभव को पूरी तरह बदल देते हैं।
महंगे हैं, पर क्वालिटी बेहतर
आज हालात ये हैं कि 800-1000 डॉलर के सिंपल जैकेट भी तेजी से बिक रहे हैं। महंगे होने के बावजूद लोग इन्हें खरीद रहे हैं, क्योंकि लग्जरी ब्रांड्स से सस्ते हैं। क्वालिटी में लग्जरी ब्रांड्स के टक्कर के फैब्रिक का इस्तेमाल करते हैं।









