![]()
एशिया में जेन-जी का ट्रैवल पैटर्न तेजी से बदल रहा है। अब युवा साल में एक लंबी छुट्टी लेने की बजाय छोटी लेकिन ज्यादा ट्रिप्स पसंद कर रहे हैं। अगोडा की 2026 ट्रैवल आउटलुक रिपोर्ट के मुताबिक, जेन-जी के लिए ट्रैवल नियमित लाइफस्टाइल का हिस्सा है। 73% जेन-जी ट्रैवलर्स साल में 1 से 6 ट्रिप्स प्लान कर रहे हैं। वहीं 86% लोग 1 से 7 दिन की छोटी यात्राएं पसंद कर रहे हैं। यह ट्रेंड खासकर भारत, थाईलैंड और वियतनाम में ज्यादा दिखाई दे रहा है, जहां युवा छोटी यात्राओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस तरह बदल रहा है ट्रैवल रिपोर्ट बताती है कि जेन-जी अब ट्रैवल डेस्टिनेशन से ज्यादा क्या करना है इस आधार पर यात्रा चुन रहा है। सबसे लोकप्रिय कारण इस प्रकार है- – 32% ट्रैवलर्स स्थानीय संस्कृति को समझने के लिए यात्रा करना चाहते हैं। – 30% लोग ट्रेकिंग, नेचर और एडवेंचर जैसी आउटडोर एक्टिविटीज को प्राथमिकता दे रहे हैं। – 28% जेन-जी ट्रैवलर्स नई जगहों का खाना और लोकल फूड एक्सपीरियंस ट्राय करने के लिए ट्रिप प्लान कर रहे हैं। सोलो ट्रिप से ज्यादा फैमिली और पार्टनर ट्रैवल दिलचस्प बात यह है कि सोशल मीडिया पर सोलो ट्रैवल ट्रेंड दिखने के बावजूद, एशिया में ज्यादातर जेन-जी अकेले नहीं घूम रहे। वे ज्यादातर पार्टनर या परिवार संग ट्रैवल कर रहे।
Source link








