![]()
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम नींद की कमी को एक उपलब्धि की तरह देखते हैं, लेकिन इसका हमारे शरीर पर बुरा असर पड़ता है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, एक तिहाई से अधिक लोग सात से नौ घंटे की नींद नहीं ले पा रहे हैं। अच्छी खबर ये है कि शोध बताते हैं, सिर्फ तीन-चार रातों की अतिरिक्त नींद आपको ऊर्जावान बना सकती है। आज रात 11 बजे तक सो जाएं और सोने से पहले, अलार्म को 10-11 घंटे बाद के लिए सेट करें। यह रिकवरी का पहला कदम है। पहला दिन – रिकवरी शुरू – सुबह 10 बजे उठें, दिन की शुरुआत सब्जियों से भरपूर भोजन से करें, खूब पानी पिएं। – ईमेल-सोशल मीडिया से दूर रहें, बेडरूम की सफाई करें, रात 11 बजे हर हाल में सो जाएं। दूसरा दिन – शरीर को संतुलित करें – अगले दिन 8 बजे उठें, दोपहर 2 बजे के बाद चाय/कॉफी से बचें, दोपहर में सोने से बचें, क्योंकि ये आपकी जैविक घड़ी को बिगाड़ सकता है – रात को 11 बजे सोने से पहले नहाएं या किताब पढ़ें। तीसरा दिन – नई शुरुआत – तीसरे दिन सुबह 6 या 7 बजे उठें। मोबाइल में स्नूज़ बटन बिल्कुल न दबाएं, नाश्ता स्किप न करें। – दोपहर में हल्का भोजन करें, शाम को टहलें, तीसरे दिन में आप अपनी एनर्जी में फर्क महसूस करेंगे।
Source link








