![]()
इंडिगो दुनिया की बेस्ट बजट एयरलाइन की टॉप-10 लिस्ट में शामिल हो गई है। स्काइट्रैक्स की ओर से जारी की गई रैंकिंग में भारतीय एयरलाइन ने नौंवा स्थान हासिल किया। इस लिस्ट में मलेशिया की एयर एशिया ने लगातार 17वीं बार दुनिया की नंबर-1 बजट एयरलाइन का खिताब जीता है। वहीं भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की एयरलाइंस टॉप-100 में भी जगह नहीं बना पाईं। स्काइट्रैक्स ब्रिटेन की एजेंसी है, जो एयरलाइंस की रेटिंग और रिव्यूज देती है। यह हर साल दुनियाभर के यात्रियों से फीडबैक लेकर सबसे बेहतरीन एयरलाइंस की लिस्ट जारी करती है। इंडिगो को इस बार 3 अवॉर्ड वर्ल्ड एयरलाइन अवॉर्ड्स 2026 में इंडिगो ने अपने 20 साल के इतिहास में रिकॉर्ड 16वीं बार भारत और साउथ एशिया में बेस्ट बजट एयरलाइन का अवॉर्ड अपने नाम किया है। इसके अलावा इंडिगो को 2 बड़े रीजनल अवॉर्ड्स भी मिले हैं। इंडिगो एयरलाइन कुल 137 डेस्टिनेशन पर सर्विस देती है। इनमें 94 घरेलू और 43 अंतरराष्ट्रीय शहर शामिल हैं। कंपनी के पास 400 से ज्यादा एयरबस विमान हैं। भारतीय एविएशन मार्केट में 60% से ज्यादा हिस्सेदारी की वजह से कंपनी किराए कम रखने में सफल रहती है। लगातार 17 सालों से नंबर-1 पर एयरएशिया मलेशियाई एयरलाइन एयर एशिया 2010 से लगातार हर साल यह स्काईट्रैक्स खिताब जीतती आ रही है। एयर एशिया के कुआलालंपुर हब से 25 देशों के 166 डेस्टिनेशन के लिए उड़ानें संचालित होती हैं।
नॉलेज बॉक्स: स्काइट्रैक्स क्या है और इसके अवॉर्ड्स की वैल्यू? यह UK की इंटरनेशनल एविएशन रिसर्च संस्था है, जो दुनियाभर की एयरलाइंस और एयरपोर्ट्स की रेटिंग और रिव्यूज तैयार करती है। ऑस्कर ऑफ एविएशन: स्काइट्रैक्स अवॉर्ड्स को एविएशन इंडस्ट्री का ऑस्कर कहा जाता है। इसमें एयरलाइंस की साफ-सफाई, सीट की सुविधा, खाने की क्वालिटी, फ्लाइट में एंटरटेनमेंट और स्टाफ के व्यवहार जैसे कई स्टैंडर्ड पर पैसेंजर्स से डायरेक्ट वोटिंग कराई जाती है।
Source link







