इंस्टाग्राम से बढ़ा नया ब्यूटी ट्रेंड:  बिना हेयर वॉश के भी बाल दिखेंगे फ्रेश; हल्का और हेयर फ्रेंडली होता है ‘हेयर मिस्ट’
अअनुबंधित

इंस्टाग्राम से बढ़ा नया ब्यूटी ट्रेंड: बिना हेयर वॉश के भी बाल दिखेंगे फ्रेश; हल्का और हेयर फ्रेंडली होता है ‘हेयर मिस्ट’

Spread the love




ब्यूटी इंडस्ट्री में इन दिनों एक नया फ्रेगरेंस ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, ‘हेयर मिस्ट’… यानी ऐसा हल्का परफ्यूम, जो खासतौर पर बालों के लिए बनाया जाता है। स्किनकेयर में यह नया ट्रेंड बन चुका है। हेयर मिस्ट और परफ्यूम में फर्क हेयर परफ्यूम में अल्कोहल की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे बाल रूखे हो सकते हैं। हेयर मिस्ट हल्का होता है। इसमें ऐसे पोषण देने वाले तत्व मिलाए जाते हैं, जो बालों को मुलायम और चमकदार बनाए रखते हैं। बाल खुशबू को त्वचा के मुकाबले ज्यादा देर तक पकड़कर रखते हैं। हेयर मिस्ट की खुशबू लंबे समय तक बनी रह सकती है। इंफ्लुएंसर ब्रांड्स लॉन्च कर रहे मॉडल बेला हदीद ने अपना ब्रांड ‘ओराबेला’ लॉन्च किया है, जिसमें बॉडी और हेयर परफ्यूम मिस्ट शामिल हैं। वहीं Gisou का ‘हनी हेयर परफ्यूम’ सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल होने वाले शुरुआती उत्पादों में से है। सेलेना गोमेज की ब्रांड रेयर ब्यूटी ने भी हेयर फ्रेगरेंस मिस्ट लॉन्च किया है। इसकी कीमत 3400 रु. है।
बालों की देखभाल भी- हेयर मिस्ट का इस्तेमाल उन दिनों ज्यादा किया जा रहा है, जब लोग बाल नहीं धोते लेकिन फ्रेश लुक चाहते हैं। यह बालों में खुशबू बनाए रखता है और भारी महसूस नहीं होने देता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *