![]()
बहुत से लोग फिटनेस शुरू तो करते हैं, लेकिन एक दिन जिम छूट जाए या पूरा समय न मिले, तो पूरी रूटीन टूट जाती है। विशेषज्ञ इसे ‘परफेक्ट वर्कआउट ट्रैप’ कहते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के प्रोफेसर मिशेल सेगर के मुताबिक लोग अक्सर तभी एक्सरसाइज करना चाहते हैं, जब सबकुछ परफेक्ट हो लेकिन यह हमेशा संभव नहीं है। इसके बजाय छोटे-बड़े वर्कआउट्स की ‘लिस्ट’ तैयार रखनी चाहिए। अगर वर्कआउट न हो पाए, तो उसकी जगह दूसरा विकल्प किया जा सके। इस तरह बनाएं अपना वर्कआउट रूटीन विशेषज्ञों का कहना है कि मिनी वर्कआउट्स फायदेमंद हैं। अगर दौड़ नहीं पाए, तो 15 मिनट वॉक कर लें। जिम नहीं जा सके, तो घर पर स्कैव्ट्स और पुशअप करें। इसे बैकअप प्लान कहते हैं। इसी तरह मूवमेंट स्नैक भी पॉपुलर हुआ है। इसका मतलब है छोटे-छोटे फिजिकल एक्टिविटी ब्रेक लेना। जैसे, हर घंटे 5 मिनट मूवमेंट करना या सोने से पहले 5 मिनट योगा पोज करना, इस तरह की एक्टिविटी पॉपुलर हैं।
Source link








