![]()
भारतीय परिवार अब खास मौकों पर अनुभवों, प्रीमियम भोजन और सेलिब्रेशन पर पहले से कहीं ज्यादा खर्च कर रहे हैं। ऐसा ही बीते रविवार को मदर्स डे पर देखने को मिला। जब एक ही ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म (स्विगी) पर भारतीय उपभोक्ताओं ने करीब 77 करोड़ रुपए खर्च किए। मंगलवार को जारी फूड डिलीवरी और डाइनिंग प्लेटफॉर्म स्विगी के आंकड़े बताते हैं कि भारतीयों ने इस मदर्स डे पर भोजन, मिठाइयों और बाहर खाने पर जमकर खर्च किया। इस साल मदर्स डे पर ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऑर्डर में पिछले साल की तुलना में 26.24% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं डाइनआउट पर रेस्टोरेंट बुकिंग 30.1% बढ़ गई। शाम 7 से 8 बजे के बीच केक ऑर्डर का ऐसा उछाल आया कि सिर्फ एक घंटे में करीब 30,000 केक डिलीवर किए गए। पूरे दिन औसतन हर घंटे 13,039 केक डिलीवर किए गए। पटना में एक ग्राहक ने ₹17,280 के आठ बेक्ड चीज केक ऑर्डर किए, जबकि तमिलनाडु के डिंडीगुल में एक ग्राहक ने एक साथ 15 हनी केक मंगाए। रेस्टोरेंट खर्च के आंकड़े भी चौंकाने वाले रहे। बेंगलुरु के एक ग्राहक ने 1.12 लाख रुपए का बिल चुकाया, जो स्विगी पर इस मदर्स डे का सबसे बड़ा डाइनिंग बिल रहा। वाराणसी में भी एक ग्राहक ने 1.06 लाख रुपए रुपए खर्च किए। इससे यह संकेत मिलता है कि प्रीमियम और लग्जरी डाइनिंग का ट्रेंड अब सिर्फ महानगरों तक सीमित नहीं रहा। बेंगलुरु, दिल्ली और हैदराबाद सबसे सक्रिय डाइनिंग शहर बनकर उभरे, जबकि पटना और देहरादून जैसे गैर-महानगरीय शहरों में भी केक ऑर्डर तेजी से बढ़े। बेंगलुरु में मदर्स डे पर 60 हजार बुके ऑर्डर हुए कैटेगरी – आंकड़े डिलीवरी ऑर्डर में बढ़ोतरी 26.24% वृद्धि (बीते साल से) डाइनआउट बुकिंग 30.1% बढ़ीं हर घंटे डिलीवर हुए केक 13,039 केक बेंगलुरु में बुके ऑर्डर 60,000+ सबसे ज्यादा केक ऑर्डर का समय रात 7-8 बजे सबसे ज्यादा ऑर्डर किया गया केक ब्लैक चीज केक सबसे महंगा केक ऑर्डर 12,049 रु. (हैदराबाद)
Source link








