![]()
अक्सर लोग काम से ब्रेक के नाम पर दो हफ्ते की छुट्टी या किसी लंबे वीकेंड के बारे में सोचते हैं। लेकिन कुछ लोग इससे भी बड़ा साहस दिखाते हैं और तनाव व रोजमर्रा की दिनचर्या से एक लंबी छुट्टी लेने के तरीके खोजते हैं। इसे कई नामों से जाना जाता है, लेकिन मुख्य चार हैं। मिनी-सब्बाटिकल: काम से कुछ समय के लिए लिया गया छोटा विश्राम। एडल्ट गैप ईयर: वयस्कों द्वारा करियर के बीच में लिया गया साल भर का ब्रेक। माइक्रो-रिटायरमेंट: पूरी तरह रिटायर होने से पहले ही करियर के दौरान छोटे-छोटे रिटायरमेंट जैसे ब्रेक लेना। डिजिटल नोमैड: यात्रा करते हुए ऑनलाइन काम करना। इन सबका मुख्य उद्देश्य मानसिक, शारीरिक या आध्यात्मिक शांति के लिए जगह बनाना है। इस चलन को देखते हुए अब कई कंपनियां अच्छे कर्मचारियों को अपने साथ जोड़े रखने के लिए हफ्तों या महीनों की पेड या अनपेड छुट्टी देने लगी हैं। देश के टॉप सितारों का कुछ समय के लिए करियर ब्रेक अरिजीत सिंह – साल 2026 की शुरुआत में ही दुनिया के मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक लेने की घोषणा की। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा था कि वे कुछ समय के लिए नए प्रोजेक्ट्स नहीं लेंगे और खुद को नई ऊर्जा से भरने पर ध्यान देंगे।
आमिर खान – फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद आमिर खान ने एक्टिंग से लंबा ब्रेक लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस समय को अपने परिवार के साथ बिताना चाहते हैं और ‘सितारे जमीन पर’ से वापसी करने से पहले खुद को मानसिक रूप से तैयार करना चाहते हैं। जाकिर खान – हाल ही में मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान ने भी अपनी हेल्थ और राइटिंग प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देने के लिए कॉमेडी से ब्रेक लेने की बात कही है। उन्होंने बताया कि लगातार काम की वजह से वे अपने स्वास्थ्य और पुराने लेखन कार्यों को समय नहीं दे पा रहे थे। छंटनी के बाद सालभर घूमीं, फिर बनीं करियर-ब्रेक कोच कैलिफोर्निया की कॉर्पोरेट वकील रोशिदा डोवे ने 2018 में छंटनी के बाद नई नौकरी के बजाय एक साल घूमने का साहसी फैसला लिया। इस अनुभव ने उन्हें ‘करियर-ब्रेक कोच’ बना दिया। बाद में उन्होंने एक्सोडस समिट शुरू किया, जो अश्वेत महिलाओं को मानसिक शांति और सुरक्षा के लिए काम करता है।
Source link








