खूब धूमधाम से हुई थी पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी, यहां देखें भोजपुरी स्टार की वेडिंग एल्बम
सिनेमा

खूब धूमधाम से हुई थी पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी, यहां देखें भोजपुरी स्टार की वेडिंग एल्बम

Spread the love


पवन सिंह और ज्योति सिंह ने  साल 2018 में शादी की थी. ज्योति पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं. उनकी पहली पत्नी नीलम ने शादी के तुरंत बाद 2015 में आत्महत्या कर ली थी.

पवन सिंह और ज्योति सिंह ने साल 2018 में शादी की थी. ज्योति पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं. उनकी पहली पत्नी नीलम ने शादी के तुरंत बाद 2015 में आत्महत्या कर ली थी.

तस्वीरों में देख सकते हैं क अपनी शादी में पवन सिंह रेड कलर के चमचमाते कुर्ते में दूल्हे बने थे और उनकी पत्नी ज्योति भी रेड कलर के लहंगे में दुल्हन बनी बेहद खूबसूत लग रही हैं.

तस्वीरों में देख सकते हैं क अपनी शादी में पवन सिंह रेड कलर के चमचमाते कुर्ते में दूल्हे बने थे और उनकी पत्नी ज्योति भी रेड कलर के लहंगे में दुल्हन बनी बेहद खूबसूत लग रही हैं.

तस्वीरों में दूल्हा बने पवन सिंह काफी खुश नजर आ रहे हैं.

तस्वीरों में दूल्हा बने पवन सिंह काफी खुश नजर आ रहे हैं.

इस तस्वीर में पवन सिंह अपनी दुल्हन ज्योति सिंह संग कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों की जोड़ी काफी जंच रही है.

इस तस्वीर में पवन सिंह अपनी दुल्हन ज्योति सिंह संग कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों की जोड़ी काफी जंच रही है.

यूं तो पवन सिंह और ज्योति की शादी खूब धूमधाम से हुई थी लेकिन इनके रिश्ते में भी जल्द ही खटास आ गई.

यूं तो पवन सिंह और ज्योति की शादी खूब धूमधाम से हुई थी लेकिन इनके रिश्ते में भी जल्द ही खटास आ गई.

वहीं सोमवार, 6 अक्टूबर को भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह उनके लखनऊ स्थित घर के बाहर रो पड़ीं और दावा किया कि पवन सिंह ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर कहा,

वहीं सोमवार, 6 अक्टूबर को भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह उनके लखनऊ स्थित घर के बाहर रो पड़ीं और दावा किया कि पवन सिंह ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर कहा, “यह पवन सिंह ही समाज की सेवा करेगा जो अपनी पत्नी को पकड़वाने के लिए पुलिस बुला रहा है. जब चुनाव थे, तब उसने मुझे फोन किया और मेरे नाम का इस्तेमाल किया. “ज्योति सिंह ने रियलिटी वेब सीरीज़ “राइज़ एंड फ़ॉल” में नज़र आए पवन सिंह पर उत्पीड़न और धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया.

वहीं अपनी पत्नी ज्योति का इंस्टाग्राम लाइव वीडियो वायरल होने के बाद, पवन सिंह ने भी पलटवार किया और हिंदी में एक लंबा नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने ज्योति सिंह पर राजनीतिक लाभ के लिए उनका इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. पवन सिंह ने लिखा है,

वहीं अपनी पत्नी ज्योति का इंस्टाग्राम लाइव वीडियो वायरल होने के बाद, पवन सिंह ने भी पलटवार किया और हिंदी में एक लंबा नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने ज्योति सिंह पर राजनीतिक लाभ के लिए उनका इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. पवन सिंह ने लिखा है, “मैं अपने जीवन में बस एक ही बात जानता हूं कि जनता मेरे लिए भगवान है. क्या मैं आप सभी की भावनाओं को ठेस पहुंचाऊंगा, जिनकी बदौलत मैं यहां तक पहुंचा हूं? ज्योति सिंह जी. क्या यह सच नहीं है कि कल सुबह जब आप मेरी सोसाइटी में आई थीं, तो मैंने आपको आदरपूर्वक अपने घर बुलाया था और हमने लगभग डेढ़ घंटे बातचीत की थी?”

भोजपुरी सिंगर-एक्टर ने आगे लिखा है, “ आपके द्वारा बस एक ही रट लगाई जा रही है कि मुझे चुनाव लड़वाइये कैसे भी, जो कि मेरे बस में नहीं है,” पवन सिंह ने आगे ये भी लिखा है,

भोजपुरी सिंगर-एक्टर ने आगे लिखा है, “ आपके द्वारा बस एक ही रट लगाई जा रही है कि मुझे चुनाव लड़वाइये कैसे भी, जो कि मेरे बस में नहीं है,” पवन सिंह ने आगे ये भी लिखा है, “समाज में यह भ्रांति फैलाई गई कि मैंने पुलिस बुला ली है, जबकि सच्चाई यह है कि पुलिस सुबह से ही वहां मौजूद थी ताकि जो भी हो, उनकी मौजूदगी में हो और आपके साथ आए लोगों या किसी और के ज़रिए कहीं कोई अप्रिय घटना न घटे.”

इसके बाद ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम में लिखा है,

इसके बाद ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम में लिखा है, “आदरणीय पति देव श्री पवन सिंह जी, क्या सच है और क्या झूठ यह हमारी देवतुल्य जनता को भी जानने का अधिकार है. हम सही हों या आप सही हों, कल हम मिलकर मीडिया के सामने बैठते हैं. आप भी बैठिए और मैं भी बैठूंगी, क्योंकि यह अब चारदीवारी के अंदर की बात नहीं रह गई है.”

Published at : 07 Oct 2025 01:59 PM (IST)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *