टिप्स:  ऑफिस में छोड़ें काम का तनाव, ये हैं उपाय
अअनुबंधित

टिप्स: ऑफिस में छोड़ें काम का तनाव, ये हैं उपाय

Spread the love




आज की प्रोफेशनल लाइफ में काम का दबाव इतना बढ़ गया है कि अक्सर हम ऑफिस से निकल तो आते हैं, लेकिन मानसिक रूप से वहीं अटके रहते हैं। इसका असर धीरे-धीरे हमारे पारिवारिक संबंधों, मूड और पर्सनल टाइम पर भी बहुत हद तक दिखने लगता है। दिमाग को भी ‘वर्क मोड’ से ‘होम मोड’ में शिफ्ट होने के लिए एक सोची-समझी प्रक्रिया चाहिए होती है। कुछ आसान लेकिन प्रभावी आदतें अपनाकर आप काम के तनाव को ऑफिस में ही छोड़ सकते हैं और घर पर एक शांत, जुड़ा हुआ माहौल बना सकते हैं। 1) परिवार के साथ सही तरीके से संवाद करें
जब आप घर पर भी काम के बारे में सोचते हैं, तो परिवार के लोग अक्सर आपके व्यवहार को गलत समझ लेते हैं। उन्हें लग सकता है कि आप उनसे दूरी बना रहे हैं या उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में अपनी मानसिक स्थिति को साझा करना बेहतर है। पार्टनर या बच्चों को बता सकते हैं कि ऑफिस में थोड़ा प्रेशर है इसलिए आप गुमसुम हैं। 2) घर पहुंचने से पहले मानसिक ट्रांजिशन करें
ऑफिस से सीधे घर आना दिमाग को काम के माहौल से बाहर निकलने का समय नहीं देता। ऐसे में घर पहुंचने से पहले छोटा-सा मानसिक ट्रांजिशन अपनाएं। यह सिर्फ दो से पांच मिनट का ब्रेक हो सकता है। आप घर के पास किसी शांत जगह पर बैठ सकते हैं, गाड़ी पार्क करने के बाद कुछ देर गहरी सांस ले सकते हैं या अपना पसंदीदा संगीत सुन सकते हैं। 3) किसी भरोसेमंद दोस्त या मेंटर से बात करें
परिवार के साथ अपनी बातें साझा करना जरूरी है, लेकिन हर तरह की निराशा या फ्रस्ट्रेशन उन पर उतार देना सही नहीं है। कई बार आपके पार्टनर या बच्चे ऑफिस से जुड़ी जटिल परिस्थितियों को समझ नहीं पाते, जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। बेहतर होगा आप अपनी पेशेवर चिंताओं के लिए किसी भरोसेमंद दोस्त, सहकर्मी या मेंटर का सहारा लें। 4) एक पूरा दिन काम के लिए निर्धारित करें
हर दिन देर तक काम करने की बजाय यदि आप हफ्ते का एक दिन तय कर लें जब आप थोड़ा देर से घर आएंगे और ऑफिस के अधूरे काम पूरे करेंगे, तो वर्क-लाइफ बैलेंस रखना आसान होता है। परिवार के साथ इस बारे में पहले से सहमति बनाने से उन्हें आपकी दिनचर्या की जानकारी रहती है और वे मानसिक रूप से तैयार रहते हैं। इससे आप भी खुश रहेंगे। 5) कृतज्ञता की आदत को विकसित करें
तनाव को कम करने का एक सरल और प्रभावी तरीका है कृतज्ञता की भावना को अपनाना। घर पहुंचने से पहले दिनभर के काम में से किसी एक सकारात्मक अनुभव के बारे में सोचें- आपने कोई कार्य समय पर पूरा किया है, किसी सहकर्मी ने आपकी मदद की है या आपने कुछ नया सीखा है। ये विचार आपके मानसिक दृष्टिकोण को एक सकारात्मक दिशा देते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *