![]()
कई बार काम इतना बढ़ जाता है कि अपने लिए समय निकालना भी बेहद मुश्किल हो जाता है। कुछ लोगों को नौकरी में लंबे समय तक लगातार काम करना पड़ता है। जब काम का बोझ कम करना संभव नहीं होता, तो ऐसे में कुछ व्यावहारिक तरीके अपनाकर आप तनाव से बहुत हद तक बच सकते हैं और बेहतर ढंग से काम कर सकते हैं। यहां ऐसे ही 5 तरीके बताए गए हैं: 1. छोटा व आसान काम चुनें
जब आप कोई कठिन या ज्यादा समय लेने वाला काम पूरा करते हैं, तो तुरंत दूसरे मुश्किल काम में न जुट जाएं। ऐसा छोटा और आसान काम चुनें, जिसे पूरा करने में ज्यादा मेहनत न लगे। इससे दिमाग को राहत मिलती है, तनाव कम होता है। 2. बड़ा काम छोटे हिस्सों में बांटें
जब आपके सामने कोई बड़ा प्रोजेक्ट या मुश्किल काम हो, तो उसे छोटे हिस्सों में बांटें। उन हिस्सों से शुरुआत करें, जिनमें ज्यादा रुचि है या जिन्हें करना आसान लगता है। इससे काम शुरू करना आसान होगा और बाकी काम भी पूरे कर पाएंगे। 3. दिनभर में थोड़ा आराम करें
काम के बीच कुछ मिनट खाली मिलें, तो उन्हें दूसरे काम में न लगाएं। अक्सर लोग लंच ब्रेक, को मीटिंग या ईमेल और दूसरे काम निपटाने में लगा देते हैं। बेहतर होगा कि ऐसे समय में कुछ देर आराम करें। शांति को महसूस करें। 4. शरीर को आराम देने की सोचें
जब काम का दबाव ज्यादा होता है, तो शरीर में तनाव बढ़ता है। दिन में कोई ऐसा समय तय करें जब आप खुद को थोड़ा आराम दे सकें। शरीर को आराम देने से दिमाग शांत होता है और आप चीजों के बारे में बेहतर ढंग से सोच पाते हैं। 5. पसंदीदा गतिविधियों को रोजमर्रा के कामों से जोड़ें
जब आप लगातार व्यस्त रहते हैं, तो छोटी-छोटी पसंदीदा चीजें भी आपको तनाव से राहत देती हैं। जिन कामों में आपकी रुचि है, उन्हें रोजमर्रा के जरूरी कामों के साथ जोड़ें। आपको खाना बनाना पसंद है, तो रविवार के दिन घरवालों के साथ मिलजुलकर खाना बनाएं।
Source link







