टिप्स:  बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए यह पांच छोटे कदम उठाए जा सकते हैं
अअनुबंधित

टिप्स: बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए यह पांच छोटे कदम उठाए जा सकते हैं

Spread the love




बड़े सपने देखना बहुत अच्छी बात है, लेकिन बड़ी उपलब्धियां हासिल करने का सबसे प्रभावी तरीका क्या हो सकता है, यह जान लेना भी उतना ही जरूरी है। वह है छोटे कदम उठाना, माइक्रो हैबिट्स के माध्यम से। जब आप किसी बड़े और चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को छोटे, आसान और लगातार किए जा सकने वाले कामों में बांट देते हैं, तो वही छोटे प्रयास समय के साथ बड़ी सफलता में बदल जाते हैं। माइक्रो हैबिट्स बिना दबाव के निरंतर आगे बढ़ने में आपकी मदद करती हैं। इन्हें सफल बनाने के लिए आप ये पांच कदम अपना सकते हैं : 1. बहुत ही छोटा काम चुनें
ऐसा छोटा काम चुनें जिसे करना आसान लगे। लक्ष्य इतना छोटा हो कि आपके मन में आए- यह तो इतना छोटा है कि करने लायक भी नहीं। यही सही माइक्रो हैबिट है। उदाहरण के लिए रोज एक पेज पढ़ना, एक पुश-अप करना, या पांच मिनट चलना। छोटे काम शुरू करना आसान होता है, यही निरंतरता की शुरुआत बनता है। 2. इसे किसी रोजाना के काम से जोड़ें
चाहे काम कितना भी छोटा क्यों न हो, लोग अकसर भूल जाते हैं या टाल देते हैं। अपनी नई माइक्रो हैबिट को किसी ऐसे काम से जोड़ें जो आप रोज बिना सोचे करते ही हैं। जैसे चाय पीने के बाद पांच मिनट पढ़ना, दांत साफ करने के बाद स्ट्रेचिंग करना या रात को सोने से पहले डायरी लिखना। इससे नई आदत याद रखना आसान हो जाता है। 3. अपनी प्रगति पर पूरी नजर रखें
जैसा कहा जाता है कि जिस चीज को मापा जाता है, वह पूरी होती है। अपनी आदत को ट्रैक करना बहुत जरूरी है। आप एक सरल ‘यस लिस्ट’ बना सकते हैं, जिसमें रोज तारीख लिखकर केवल ‘यस’ या ‘नो’ लिखें कि आपने काम किया या नहीं। यह केवल कुछ सेकंड लेता है, लेकिन आपको ईमानदार और प्रेरित बनाए रखता है। 4. लंबे समय तक स्थिर बने रहें
अपने लक्ष्य को बहुत जल्दी बड़ा करने की गलती न करें। पहले छोटी आदत को लंबे समय तक जारी रखें, जब तक वह सहज और सामान्य न लगने लगे। जब लगातार कुछ समय तक वह आसान और थोड़ी उबाऊ लगने लगे, तभी उसे थोड़ा बढ़ाएं। वृद्धि भी केवल 10% की करें। धीरे-धीरे बढ़ाया गया प्रयास लंबे समय तक टिकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *