टिपण्णी

दिल्ली के छतरपुर में जलभराव से मिलेगी राहत: मंडी रोड के दोनों ओर 1420 मीटर और बांध रोड पर 1920 मीटर लंबी नालियां बनेंगी – New Delhi News

Spread the love




दक्षिण दिल्ली के छतरपुर इलाके में वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या दूर करने के लिए दिल्ली सरकार ने 25.60 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इस राशि से मंडी रोड और बांध रोड पर नया ड्रेनेज नेटवर्क और दो पंप हाउस बनाए जाएंगे। परियोजना से सुल्तानपुर, गदईपुर, जौनापुर समेत आसपास के इलाकों के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने बताया कि मंडी रोड के दोनों ओर प्रीकास्ट नालियां बनाई जाएंगी। इसके अलावा चार किलोमीटर लंबी मंडी रोड का बिटुमिनस सड़क के रूप में पुनर्निर्माण होगा। इसके लिए वित्तीय बोलियां खोली जा चुकी हैं। जल्द कार्य आवंटित किया जाएगा। दरअसल, भारी बारिश के बाद मंडी रोड का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री से स्थानीय लोगों ने जलभराव की शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि मानसून में सड़क डूबने से यातायात और कारोबार प्रभावित होता है। मंत्री ने अधिकारियों को आगामी मानसून से पहले काम पूरा करने और निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
शहरीकरण के कारण निकासी मार्ग बंद होने से होता है जलभराव मंडी रोड सीडीआर चौक से जौनापुर होते हुए दिल्ली-हरियाणा सीमा तक जाती है। निचला इलाका होने के कारण यहां बारिश का पानी जमा होता है। पहले प्राकृतिक नाले से पानी हरियाणा की ओर निकलता था, लेकिन शहरीकरण के कारण निकासी मार्ग बंद हो गया। अब नए ड्रेनेज नेटवर्क से पानी निकालने की व्यवस्था होगी। पहले मंडी रोड एमसीडी के अधीन थी। अब सड़क की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को सौंपी गई है, ताकि सड़क निर्माण और जल निकासी का काम एकीकृत तरीके से हो सके। परियोजना के प्रमुख काम -1420 मीटर नालियां: मंडी रोड के दोनों ओर 710-710 मीटर।
-1920 मीटर नाली: बांध रोड के एक तरफ निर्माण।
-दो पंप हाउस: बारिश के पानी की निकासी के लिए।
-4 किमी सड़क: मंडी रोड का पुनर्निर्माण।
-प्रीकास्ट तकनीक: यातायात प्रभावित किए बिना तेजी से निर्माण का लक्ष्य।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *