टिपण्णी

दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का VIDEO: 16 राउंड फायरिंग, हथियार लहराकर भागे बदमाश; 75 घंटे बाद आज सोनीपत में होगा अंतिम संस्कार – Sonipat News

Spread the love




दिल्ली के नरेला में हुए सोनीपत के प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद हत्याकांड का एक वीडियो सामने आया है। 16 राउंड फायरिंग के बाद बदमाश रास्ते से हथियार लहराकर भागते दिखे। उनका एक साथी बाइक पर नजर आ रहा है। इसके बाद तीनों पिस्टल दिखाकर फरार हो जाते हैं। 3 सितंबर को इन 2 शूटरों ने नाहरी गांव के प्रमोद (40) को 16 गोलियां मारी थीं। अधिक खून बहने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हत्या के बाद से ही परिजन आरोपियों के एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस चर्चा के बाद ही परिवार अब उनका शव लेने के लिए राजी हुआ। करीब 75 घंटे बाद आज दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सबसे पहले पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा… हाथों में पिस्टल लेकर भागे शूटर: घटना के सीसीटीवी फुटेज में वारदात के बाद की पूरी गतिविधि नजर आ रही है। सबसे पहले एक शूटर आराम से चलकर आता दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा शूटर भागते हुए नजर आ रहा है। इसके बाद दोनों हाथों में पिस्टल लहराते हुए वहां से भागते हैं। कुछ युवक आरोपियों के हथियारों के साथ देखकर डर के मारे उनके सामने से भागते हुए नजर आ रहे हैं। तीसरा साथी बाइक लेकर पहुंचा: दोनों बदमाश कुछ दूरी तक हथियार लेकर भागने के बाद सड़क की ओर बढ़ते हैं। इसी दौरान उनका तीसरा साथी बाइक लेकर वहां पहुंचता है। दोनों आरोपी बाइक पर बैठ जाते हैं और इसके बाद तीनों मौके से फरार हो जाते हैं। बाइक पर बैठ दिखाई पिस्टल: बाइक पर बैठकर भी एक शूटर ने पिस्टल दिखाकर आसपास के लोगों को डराने की कोशिश की। उनके पास से कुछ अन्य वाहन भी गुजरते नजर आ रहे हैं। पास ही में एक फलों की ठेली भी नजर आ रही है। दिल्ली में हुई ग्रामीणों की पंचायत शनिवार देर शाम नरेला के बाकनेर गांव में आसपास के कई गांवों की पंचायत हुई। यहां सोनीपत के नाहरी गांव के प्रमोद के परिजन और ग्रामीण भी आए। इस दौरान दिल्ली पुलिस के रोहिणी DCP शशांक जायसवाल भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। आसपास के कैमरों को बंद करवारकर परिजनों और पंचों के साथ अलग जाकर बातचीत की। इसके बाद डीसीपी ने आश्वासन दिया कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि कुछ ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। गांव में गिरफ्तारी की चर्चा शनिवार को पंचायत के बाद नाहरी गांव में आरोपियों की गिरफ्तारी की चर्चाएं चलती रहीं। हालांकि दिल्ली पुलिस ने की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। उधर, पुलिस ने शूटरों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम जारी कर दिया है। 75 घंटे बाद अंतिम संस्कार पर सहमति प्रमोद की हत्या के बाद करीब 75 घंटे तक शव का दाह संस्कार नहीं किया गया। परिवार और ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे। शनिवार की पंचायत में पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद रविवार दोपहर 12 बजे अंतिम संस्कार का समय निर्धारित किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *