दिल्ली से पूजा करने नारनौल आए व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी:  दिल्ली जयपुर हाइवे से वापस लौटते समय रेवाड़ी में निखरी ROB के पास वारदात – Rewari News
टिपण्णी

दिल्ली से पूजा करने नारनौल आए व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी: दिल्ली जयपुर हाइवे से वापस लौटते समय रेवाड़ी में निखरी ROB के पास वारदात – Rewari News

Spread the love




दिल्ली के महिपालपुर से नारनौल के भैरो बास बाबा मंदिर में पूजा करने आए व्यक्ति की रेवाड़ी में बाइक चोरी हो गई। पूजा के बाद वापस लौटते समय निखरी आरओबी के पास एक खोखे के पास नींद की झपकी लेकर उठा तो बाइक गायब मिली। शिकायत मिलने के बाद धारूहेड़ा पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार में पुरानी मान्यता मूलरूप से गुरुग्राम के विलासपुर और हाल महिपालपुर दिल्ली निवासी धनराज ने धारूहेड़ा पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि उनका परिवार पिछले कई वर्षों से भैरो बास बाबा की पूजा करने नारनौल आता है। 25 अप्रैल को वह बाइक पर पूजा करने के लिए घर से निकला। रात को मंदिर में रूकने के बाद सुबह वापस दिल्ली के लिए चला। रास्ता भटक बावल पहुंचा शिकायत में बताया कि दिल्ली-जयपुर हाइवे से वापस जाते समय फ्लाइओवर पर वह रास्ता भटककर बावल चला गया। अहसास होने के बाद वापस लौटते समय नींद की झपकी आने लगी तो निखरी आरओबी के पास मोटरसाइकिल रोकी। वहां एक खोखे के सामने पड़े तख्त पर सो गया। जब खोखे वाले ने आकर उठाया तो वहां से बाइक गायब मिली। सूचना के बाद डायल 112 की टीम घटना स्टाल पर पहुंची और मौका मुआयना करने के बाद धारूहेड़ा थाने में लिखित शिकायत देने को कहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *