फिनलैंड ने शुरू किया ‘टेस्टिंग टेबल’ अनुभव:  फूड लवर्स के लिए खास न्योता; 4 दिन का अनुभव, विश्व भर से बुलाए जाएंगे मेहमान
अअनुबंधित

फिनलैंड ने शुरू किया ‘टेस्टिंग टेबल’ अनुभव: फूड लवर्स के लिए खास न्योता; 4 दिन का अनुभव, विश्व भर से बुलाए जाएंगे मेहमान

Spread the love




दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में गिने जाने वाले फिनलैंड ने अब अपनी खुशी का स्वाद दुनिया को चखाने की तैयारी की है। फिनलैंड ने पहली बार ‘ऑफिशियल टेस्टिंग टेबल’ नाम का नेशनल फूड इनीशिएटिव शुरू किया है, जिसमें दुनिया भर से सिर्फ 16 लोगों को खास डिनर के लिए चुना जाएगा। यह सिर्फ खाना नहीं, बल्कि फिनलैंड की संस्कृति, प्रकृति और स्थानीय जीवनशैली को महसूस कराने वाला अनुभव होगा। यह चार दिन का खास कल्नरी एक्सपीरियंस फिनलैंड के दो अलग-अलग हिस्सों में होगा। प्राकृतिक चीजों से बनता है खाना यहां का खाना प्रकृति से गहराई से जुड़ा माना जाता है। यहां के मेन्यू में फॉरेस्ट फूड, जंगलों से जुटाई गई चीजें और मौसम के हिसाब से मिलने वाली सामग्री शामिल होती हैं। फिनलैंड का खाना इतना स्थानीय है कि प्रकृति और भोजन को अलग समझना मुश्किल है। मिशेलिन स्टार शेफ बनाएंगे खाना तुर्कू शहर में यह डिनर शेफ एरिक मनसिक्का तैयार करेंगे। उनका रेस्तरां Kaskis हेलसिंकी के बाहर मिशेलिन स्टार पाने वाला पहला रेस्तरां बना था। वहीं दूसरे शेफ जोएल मैनियन यंग चेफ चैंपियनशिप में पदक जीत चुके हैं और आधुनिक आर्कटिक फूड के लिए जाने जाते हैं। सभी डिशेज का मेन्यू फिनलैंड के स्थानीय लोगों से पूछकर तैयार हुआ है। इस पहल का हिस्सा बनने के लिए ये करें इस अनुभव का हिस्सा बनने के लिए लोगों को इंस्टाग्राम या टिकटॉक पर छोटा वीडियो पोस्ट करना होगा। उन्हें सिर्फ एक सवाल का जवाब देना है… कि ‘आप फिनलैंड का स्वाद क्यों चखना चाहते हैं?’ चुने गए लोगों का ऐलान 29 जून 2026 को किया जाएगा। यहां से अप्लाई करें- visitfinland.com/en/have-some-finnish/



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *