बालों से छाते-टेबल तक; तायबा की आर्ट, रिहाना भी फैन:  बालों से रोजमर्रा की चीजों को ‘लिविंग’ लुक देने वाली हेयरआर्टिस्ट की लंदन में प्रदर्शनी
अअनुबंधित

बालों से छाते-टेबल तक; तायबा की आर्ट, रिहाना भी फैन: बालों से रोजमर्रा की चीजों को ‘लिविंग’ लुक देने वाली हेयरआर्टिस्ट की लंदन में प्रदर्शनी

Spread the love




ब्रिटेन की 34 साल की हेयर आर्टिस्ट तायबा अखुइती इंसानी और सिंथेटिक बालों से छाते, टेबल, कुर्सियां, लैंपशेड और हैंडबैग जैसी चीजों को आर्ट में बदल रही हैं। उनकी कलाकृतियां पहली नजर में असहज भी करती हैं, क्योंकि बालों की वजह से बेजान चीजें ‘जिंदा’ जैसी लगने लगती हैं। तायबा लंदन के साराबांडे फाउंडेशन में अपनी प्रदर्शनी लगाने जा रही हैं। उनकी फैन लिस्ट में अमेरिकी सिंगर रिहाना व नाइजीरियाई सिंगर टेम्स जैसे नाम भी हैं।
रिहाना का डीएम, फिर हाई-प्रोफाइल काम 2021 में रिहाना ने इंस्टाग्राम पर मैसेज करके तायबा से खास आर्ट पीस बनाने को कहा। तायबा को पहले यह प्रैंक लगा। बाद में उन्होंने रिहाना के लिए लुई विटन स्टाइल का बारीक ब्रेडेड हैंडबैग बनाया। तायबा ने मेट गाला आफ्टरपार्टी के लिए टेम्स और केट ब्लैंशेट के लिए भी पीस तैयार किए। वे कहती हैं, सिर्फ नाम के लिए काम नहीं करना चाहतीं, उनका आर्ट वही पहने जो उसे समझे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *