- Hindi News
- National
- Mamata Banerjee ED Raid Protest Rally Photos Update; Amit Shah | TMC BJP
कोलकाता/नई दिल्ली1 दिन पहले
- कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता में मार्च निकाला। इसमें सैकड़ों TMC कार्यकर्ता शामिल हुए।
पश्चिम बंगाल में TMC के IT सेल के चीफ के ठिकानों पर गुरुवार को हुई ईडी रेड के विरोध में TMC दिल्ली से कोलकाता तक विरोध प्रदर्शन कर रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईडी पर दो FIR भी दर्ज कराई है। उन्होंने कोलकाता में मार्च भी निकाला।
इस दौरान ममता बनर्जी ने दावा किया कि उनके पास गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ पेन ड्राइव हैं। उन्होंने कहा- दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं तक कोयला घोटाले की रकम पहुंचती है। मेरे पास इसके सबूत हैं। जरूरत पड़ी तो मैं इन्हें जनता के सामने पेश कर सकती हूं। ममता ने कहा,
कोयला घोटाले का पैसा सुवेंदु अधिकारी ने इस्तेमाल किया और अमित शाह को भेजा। मैं आमतौर पर प्रतिक्रिया नहीं देतीं, लेकिन अगर कोई मुझे छेड़ता है तो मैं छोड़ती नहीं हूं।

इधर कलकत्ता हाईकोर्ट ने कोर्ट परिसर में भारी भीड़ और हंगामे की वजह से ED की याचिका पर सुनवाई टाल दी है। याचिका में ममता बनर्जी के खिलाफ छापेमारी के दौरान हस्तक्षेप करने के आरोप में FIR दर्ज करने की मांग की गई थी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ सैकड़ों TMC कार्यकर्ता मार्च में शामिल हुए।
ममता की 3 बड़ी बातें…
- चुनाव आयोग में बैठे एक अधिकारी पहले अमित शाह के सहयोग विभाग के सचिव रह चुके हैं। मुझे इससे निजी आपत्ति नहीं है, लेकिन भाजपा ने हरियाणा और बिहार में जबरन सत्ता हासिल की और अब वही कोशिश बंगाल में की जा रही है।
- SIR के नाम पर स्थानीय लोगों को परेशान किया जा रहा है, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को भी परेशान किया गया। बंगाली बोलने वालों को बांग्लादेशी कहा जा रहा है। भाजपा रोहिंग्याओं की बात करती है, लेकिन असम में रोहिंग्या हैं तो वहां SIR क्यों नहीं लागू किया गया।
- ईडी ने छापेमारी के दौरान पार्टी का डेटा और रणनीति चुराने की कोशिश की। मैं कल ईडी की कार्रवाई के दौरान मौके पर गई थीं और इसमें कुछ भी गलत नहीं किया।

TMC सांसदों का दिल्ली में प्रदर्शन
इससे पहले शुक्रवार सुबह पार्टी के 8 सांसदों ने दिल्ली में गृह मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया। डेरेक ओ ब्रॉयन, महुआ मोइत्रा, कीर्ति आजाद नारेबाजी करते नजर आए। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई, कुछ सांसद गिर भी गए। पुलिस ने सांसदों को सुबह 10 बजे हिरासत में लिया और दोपहर 12 बजे छोड़ा।
इस कार्रवाई के बाद ममता बनर्जी ने X पर लिखा- गृह मंत्री के दफ्तर के बाहर विरोध करना, हमारे चुने हुए प्रतिनिधियों का लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्हें सड़कों पर घसीटना कानून का पालन नहीं है, बल्कि यह पुलिस की घमंड दिखाने की कोशिश है।
प्रदर्शन की 2 तस्वीरें…

दिल्ली पुलिस ने टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को प्रदर्शन की जगह से हटाया।

सांसद महुआ मोइत्रा को भी पुलिस उठाकर ले गई। उन्होंने कहा कि ये गलत है।
अब गुरुवार को ED की रेड की टाइमलाइन पढ़ें…
एक दिन पहले ED की टीम ने गुलाउडन स्ट्रीट स्थित घर और दूसरी टीम सॉल्टलेक स्थित दफ्तर पर छापा मारा था। प्रतीक जैन ही ममता बनर्जी के लिए पॉलिटिकल स्ट्रैटजी तैयार करते हैं।

ED रेड के मामले से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
अपडेट्स
03:07 PM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
I-PAC बोला- कल एक दुर्भाग्यपूर्ण दिन था
I-PAC ने बयान जारी कर कहा- कल एक पेशेवर संस्था के लिए कठिन और दुर्भाग्यपूर्ण दिन था और इससे गंभीर सवाल खड़े होते हैं। I-PAC ने कहा कि उसने जांच में पूरा सहयोग किया है और आगे भी कानून के दायरे में रहकर सहयोग करता रहेगा। संगठन का दावा है कि उसने हमेशा पेशेवर ईमानदारी के उच्च मानक बनाए रखे हैं और जो कुछ हुआ, उसके बावजूद वह बिना डरे और बिना रुके अपना काम जारी रखेगा।
01:07 PM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
CM यादव बोले- ममता का ऐसी हल्की हरकत करना ठीक नहीं
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री से यह अपेक्षा होती है कि वह प्रवर्तन निदेशालय जैसे केंद्रीय संस्थानों के साथ सहयोग करे। हम सभी शपथ इसी बात के लिए लेते हैं कि संवैधानिक संस्थाओं के साथ सहयोग करेंगे।
यादव ने कहा- ऐसे माहौल में यदि स्वयं मुख्यमंत्री इस तरह की हल्की हरकत करें, तो यह उचित नहीं है। एक राज्य की मुख्यमंत्री के नाते से उनका यह कृत्य कतई सही नहीं माना जा सकता।
11:58 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
ममता बोली- ED ने TMC का डेटा और रणनीति चुराने की कोशिश
ममता बनर्जी ने कहा कि वह कल ईडी की कार्रवाई के दौरान मौके पर गई थीं और इसमें कुछ भी गलत नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि छापेमारी के दौरान उनकी पार्टी का डेटा और रणनीति चुराने की कोशिश की गई। ममता ने कहा- अगर कोई मुझ पर राजनीतिक हमला करता है, तो मैं और मजबूत होकर वापस आती हूं। दिल्ली में हुए प्रदर्शन का जिक्र करते हुए ममता ने कहा कि वहां पुलिस ने उनके सांसदों पर हमला किया, जबकि बंगाल में बीजेपी नेताओं को रेड कारपेट स्वागत मिलता है।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने चुनाव आयोग की मदद से महाराष्ट्र में जनादेश चुरा लिया और अब वही तरीका बंगाल में अपनाना चाहती है।
11:24 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
तृणमूल कांग्रेस ने X पर मार्च की तस्वीरें शेयर की
आज बंगाल ने सड़कों पर अपने असली गर्जन की गूंज सुनाई। कतार दर कतार लोग ऐसे निकले कि किसी को भी शक की गुंजाइश नहीं रही।
माननीय अध्यक्ष ममता बनर्जी के आह्वान का जवाब देते हुए, आम नागरिक आगे आए और हर बंगला-विरोधी साजिश का करारा जवाब दिया। किसी भी तरह की धमकी या एजेंसी-संचालित चाल इस संकल्प को तोड़ नहीं सकती।



11:17 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
अभिषेक बनर्जी बोले- बंगाल के लोग बीजेपी के सामने नहीं झुकेंगे
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष के खिलाफ जितनी चाहें उतनी एजेंसियों का इस्तेमाल कर सकती है, लेकिन बंगाल के लोग बीजेपी और दिल्ली के मालिकों के सामने नहीं झुकेंगे।
10:42 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
कांग्रेस नेता बोले- TMC प्रवासी मजदूरों पर हमले का विरोध नहीं करती
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि TMC सिर्फ ED की छापेमारी पर ही विरोध कर रही है, लेकिन बंगाल के प्रवासी मजदूरों पर हमलों पर कभी विरोध नहीं किया।
चौधरी ने कहा कि जब बंगाल के मजदूर देश के अलग‑अलग हिस्सों में काम करने जाते हैं और “बांग्लादेशी होने” के बहाने उन पर हमला होता है और उन्हें भागना पड़ता है, उस समय TMC सांसदों ने न तो संसद में और न ही बाहर कोई विरोध प्रदर्शन किया।
10:16 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
ममता ने ईडी के खिलाफ 2 FIR दर्ज कराई
ममता बनर्जी ने शुक्रवार को ईडी के खिलाफ दो शिकायतें दर्ज कराई। ये शिकायतें राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के ऑफिस और इसके प्रमुख प्रतीक जैन के घर पर हुई छापों से जुड़ी हैं। इन शिकायतों के आधार पर कोलकाता और बिधाननगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू कर दी।
09:51 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
ममता का कोलकाता में पैदल मार्च शुरू
09:23 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
ED रेड पर कलकत्ता हाइकोर्ट में सुनवाई 14 जनवरी तक टली
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक कलकत्ता हाई कोर्ट ने कोर्टरूम में बेकाबू भीड़ के कारण I-PAC के दफ्तरों पर ED की छापेमारी से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई 14 जनवरी तक के लिए टाल दी है।
09:17 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
सुप्रिया सुले ने पूछा- ऐसी कार्रवाई केवल विपक्ष पर ही क्यों
09:14 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
महबूबा मुफ्ती बोलीं- ममता शेरनी हैं, वह हार नहीं मानेंगीं
09:09 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- ED का इस्तेमाल विपक्ष को डराने के लिए हो रहा
09:05 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
यूपी के मंत्री संजय निषाद बोले- एजेंसियां संविधान के तहत आजाद होती हैं
09:03 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
मुख्तार अब्बास नक्वी बोले- बंगाल राष्ट्र विरोधी गतिविधियों की प्रयोगशाला बन गया है
08:58 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
महुआ मोइत्रा ने कहा- ED जांच नहीं चोरी कर रही है
08:56 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
कुछ ही देर में ममता बनर्जी मार्च निकालेंगी
08:54 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
बीजेपी सांसद बोले- ममता की हरकत बताती है कि ED को कार्रवाई करनी चाहिए
08:51 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
एमपी सीएम मोहन यादव बोले- ममता का ये कदम ठीक नहीं
08:47 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
CPI ने पूछा- ED अचानक कैसे जग गई
08:43 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
कीर्ति आजाद ने हिरासत में लिए गए नेताओं के साथ X पर फोटो शेयर की
08:40 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
TMC ने कहा- एनफोर्समेंट डायरेक्ट्रेट अब एक्सटॉर्शन डायरेक्ट्रेट बन गई है
08:37 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
शिवसेना (UBT) नेता बोले- बीजेपी सत्ता में नहीं आ पा रही इसलिए डरी हुई है
08:35 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
हिमंत बिस्व सरमा बोले- एक सीएम होते हुए फाइलें ले जाना शर्मनाक
08:32 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
TMC ने कहा- अमित शाह से लड़ाई अब आमने सामने से होगी
08:30 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
कीर्ति आजाद ने कहा- सांसदों के साथ ऐसा हो रहा है तो आम आदमी की क्या हालतो होगी
08:27 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
ED ने ममता बनर्जी व अन्य 4 के खिलाफ मुकदमा दायर किया
ED ने संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत कलकत्ता हाई कोर्ट में एक रिट याचिका दायर की है, जिसमें छह लोगों को प्रतिवादी बनाया गया है।
इनमें पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल के DGP, कोलकाता के पुलिस कमिश्नर, पुलिस उपायुक्त (दक्षिण कोलकाता) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) शामिल हैं।
यह याचिका कानून प्रवर्तन और जांच से जुड़े मामलों के संबंध में दायर की गई है।
08:22 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
TMC ने लिखा- आप लोकतंत्र का गला घोंट सकते हैं लेकिन हम नहीं झुकेंगे

08:21 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
TMC ने बीजेपी के लिए लिखा- मान लीजिए आप घबरा गए हैं

08:20 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
TMC ने कहा- बीजेपी लोकतंत्र को कुच रही है

08:19 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
TMC ने प्रदर्शन की तस्वीर शेयर कर लिखा- ये कैसा घमंड है अमित शाह?

07:52 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
सुवेंदु अधिकारी बोले- सत्ता में आने पर सभी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे
07:46 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा- ED सरकार का हथियार
07:41 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी बोले- जनता सब देख रही है
07:38 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
पवन खेड़ा बोले- ED, IT, CBI BJP की प्रइवेट आर्मी
07:34 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू बोले- ममता को परेशान कर रही सरकार
07:28 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
रविशंकर प्रसाद ने कहा- ममता को घोटालों के राज खुलने का डर
बीजेपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कल बंगाल में जो हुआ, वह आजाद भारत में पहले कभी नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पूरा काम न सिर्फ़ अनैतिक, गैर-जिम्मेदार और असंवैधानिक है, बल्कि उन्होंने पूरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को शर्मसार कर दिया है।
उन्होंने कहा कि रेड निजी कंपनी के दफ्तर पर थी। हमें नहीं समझ आता कि इसमें ममता क्यों घबरा गई हैं। उन्हें डर है कि उनके घोटालों के राज खुल जाएंगे। प्रसाद ने कहा कि जांच को रोकना कानून का उल्लंघन है। ममता का हिसाब जनता करेगी।
07:21 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
8 जनवरी को ED की 10 जगह रेड
एक दिन पहले ED की टीम ने गुलाउडन स्ट्रीट स्थित घर और दूसरी टीम सॉल्टलेक स्थित दफ्तर पर छापा मारा था। प्रतीक जैन ही ममता बनर्जी के लिए पॉलिटिकल स्ट्रैटजी तैयार करते हैं।
इसलिए जब सीएम ममता को छापे की सूचना मिली तो वे पुलिस अफसरों के साथ सीधे प्रतीक के घर पहुंची थीं। 19 से 20 मिनट रहने के बाद एक फाइल फोल्डर लेकर निकल गईं थीं।
इसके बाद ममता प्रतीक के दफ्तर पहुंची थीं। यहां से करीब 3:30 घंटे रुकी थीं। ममता ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि मुझे माफ करें प्रधानमंत्री जी, कृपया अपने गृह मंत्री को कंट्रोल करें।
देश में संभवत पहली बार है, जब किसी सीएम ने छापे के बीच ऐसा कदम उठाया हो। ईडी ने इस मामले में देशभर में 10 ठिकानों पर छापे मारे। इनमें 6 बंगाल तो 4 दिल्ली के हैं।
07:20 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
ED ने रेड की 4 वजहें बताई, 6 साल पुराना मामला
- कोलकाता में I-PAC के ठिकानों पर छापे पूरी तरह सबूतों के आधार पर किए जा रहे हैं। यह किसी राजनीतिक दल या चुनाव से जुड़ा मामला नहीं है। यह कार्रवाई हवाला, अवैध कोयला तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े केस में हो रही है।
- कार्रवाई 2020 में CBI के दर्ज उस मामले से जुड़ी है, जो अनुप माजी उर्फ लाला के कोयला तस्करी सिंडिकेट से जुड़ा है। आरोप है कि सिंडिकेट ने पूर्वी कोलफील्ड्स के आसनसोल और आसपास के (पश्चिम बर्धमान) इलाकों में कोयले की चोरी और अवैध खुदाई की।
- ED का दावा है कि कोयला तस्करी से जुड़े एक हवाला ऑपरेटर ने Indian PAC Consulting Pvt Ltd (I-PAC) को करोड़ रुपए के लेनदेन कराए। एजेंसी के अनुसार, I-PAC भी हवाला धन से जुड़ी इकाइयों में शामिल है।
- कार्रवाई शांतिपूर्ण और पेशेवर ढंग से चल रही थी, लेकिन ममता बनर्जी के बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचने के बाद जांच में रुकावट पैदा हुई।

ED के अफसरों ने प्रतीक के घर और ऑफिस से कई डॉक्यूमेंट्स जब्त किए।

ममता 8 जनवरी की दोपहर 12 बजे I-PAC के डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर पहुंचीं।

ममता ने हाथ में फाइल लेकर मीडिया को संबोधित किया।
07:18 AM9 जनवरी 2026
- कॉपी लिंक
नॉलेज पॉइंट: जानिए I-PAC के बारे में

ममता अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी और I-PAC के को-फाउंडर और डायरेक्टर प्रतीक जैन (दाएं) के साथ। यह फोटो प्रतीक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 4 जून 2024 को पोस्ट की थी।
- I-PAC (Indian Political Action Committee) एक पॉलिटिकल कंसलटेंट फर्म है। इसके डायरेक्टर प्रतीक जैन हैं।
- यह राजनीतिक दलों को चुनावी रणनीति, डेटा-आधारित कैंपेन, मीडिया प्लानिंग और वोटर आउटरीच में मदद करती है।
- I-PAC पहले Citizens for Accountable Governance (CAG) थी। इसकी शुरुआत 2013 में प्रशांत किशोर ने प्रतीक के साथ की थी। बाद में इसका नाम I-PAC रखा गया।
- प्रशांत किशोर के हटने के बाद I-PAC की कमान प्रतीक के पास आ गई।
- प्रशांत ने बाद में बिहार में ‘जन सुराज’ पार्टी बनाई।
- I-PAC तृणमूल कांग्रेस (TMC) के साथ 2021 से जुड़ी है।









