सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले लखनऊ विश्वविद्यालय (लविवि) के दो सहायक प्रोफेसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई चंदौली निवासी एलएलएम छात्र अभिनाथ सिंह की तहरीर पर की गई है। आरोप है कि दोनों सहायक प्रोफेसरों ने पहलगाम आतंकी हमले से संबंधित और हिंदू विरोधी टिप्पणियां सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं।
जानकीपुरम थाने में दर्ज एफआईआर में लविवि के नवीन परिसर में विज्ञान संकाय के सहायक प्रोफेसर डॉ. सौरभ बनर्जी और लविवि के भाषा विज्ञान की सहायक प्रोफेसर माद्री काकोटी को नामजद किया गया है। दोनों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 196, 299 और 353(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। ये धाराएं विभिन्न समुदायों के बीच शत्रुता फैलाने, धार्मिक भावनाएं आहत करने और अफवाह फैलाने से संबंधित हैं। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि विवेचना एसएसआई जितेंद्र कुमार वर्मा को दी गई है।
गौरतलब है कि प्रोफेसर माद्री के खिलाफ पहले भी हसनगंज थाने में एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने का मामला दर्ज किया गया था। वहीं, 30 अप्रैल को छात्रों ने डॉ. सौरभ बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की थी।
Spread the love बरेली की शालिनी अरोरा ने अपने पालतू बकरे हीरा की चोरी के बाद जिलेभर में कार से चक्कर काटकर पशु तस्करों के पसीने छुड़ा दिए। पांच दिन बाद उन्हें बारादरी थाने के बाहर बकरा इस शर्त पर मिल गया कि वह कोई कार्रवाई नहीं करेंगी। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं मुंशी नगर […]
Spread the love अंबेडकरनगर के अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में एक मई की रात हुई मां और चार बच्चों की हत्या के बाद गासिया खातून का शव चार दिन बीतने के बाद भी सुपुर्द-ए-खाक नहीं किया जा सका। पति नियाज अहमद के सऊदी अरब से वापसी में देरी के कारण पुलिस ने एक बार […]
Spread the love {“_id”:”67a4ac28dbb23436fc0500c9″,”slug”:”gold-silver-price-in-varanasi-gold-crossed-86-thousand-for-first-time-2025-02-06″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gold Silver Price: शादी सीजन आते ही आसमान पर पहुंचा सोने का भाव, जानें- जनवरी से अब तक कितना आया दाम में उछाल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} सोने-चांदी का भाव – फोटो : PTI विस्तार शेयर बाजार में तेजी के चलते सोने और चांदी का भाव शिखर पर है। बुधवार को सोने […]