खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज के साउथ मलाका में वैश्य परिवार हत्याकांड की जांच के बीच अब बेटे अभिषेक की कथित बेदखली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। दावा था कि वर्ष 2022 में कारोबारी वीरेंद्र वैश्य ने अपने बेटे अभिषेक को संपत्ति से बेदखल कर दिया था। पड़ोसियों में चर्चा है कि अभिषेक वर्षों से उसी मकान में रह रहा था। घर पर ही अपनी दुकान भी चलाता था। वह रोजाना घर आता-जाता था। परिवार के साथ ही रहता था। यदि उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया गया था तो फिर वह उसी मकान में किस हैसियत से रह रहा था?
परिवार में मतभेद और विवाद की बातें जरूर सुनने को मिलती थीं लेकिन अभिषेक को घर से निकाले जाने या उसके बेदखल होने की चर्चा कभी सार्वजनिक रूप से नहीं हुई। अभिषेक मकान के निचले हिस्से में स्थित एक दुकान से फ्लोर क्लीनर, टॉयलेट क्लीनर, लिक्विड डिटर्जेंट और अन्य उत्पादों का कारोबार करता था।
2 of 16
साउथ मलाका चौराहे स्थित भवन में चार लोगों की हत्या के बाद सन्नाटा पसरा दिखा
– फोटो : अमर उजाला
जांच में खुल सकते हैं नए तथ्य
पुलिस अब संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, सहित अन्य दस्तवेजों की पड़ताल कर रही है। साथ ही यह समझने का प्रयास कर रही हैं कि पिता-पुत्र के बीच विवाद की वास्तविक स्थिति क्या थी?
3 of 16
साउथ मलाका चौराहे स्थित भवन में चार लोगों की हत्या के बाद गेट पर लगा ताला
– फोटो : अमर उजाला
अश्विनी की बेदखली की चर्चा जरूर थी
चर्चा है कि छोटे बेटे अश्विनी को संपत्ति से बेदखल किए जाने की जानकारी जरूर थी। करीब 15-20 वर्ष पहले अश्विनी ने परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह कर लिया था। इस पर वीरेंद्र वैश्य ने उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया था।
4 of 16
सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी
– फोटो : अमर उजाला
कारोबार भी बना चर्चा का विषय
अभिषेक आर्थिक रूप से संघर्ष जरूर कर रहा था, लेकिन उसका कारोबार पूरी तरह बंद नहीं था। वह अपनी दुकान से उत्पादों की बिक्री करता था। एजेंसी से माल भी मंगवाता था। पुलिस भी अब उसके आर्थिक लेन-देन, कर्ज और कारोबार की वास्तविक स्थिति की जांच कर रही है। चर्चा यह भी है कि जिस व्यक्ति को कथित रूप से संपत्ति से बेदखल किया गया था, उसे परिवार की मार्केट में दुकान संचालित करने की अनुमति क्यों मिली हुई थी? यही सवाल अब जांच का हिस्सा बनता जा रहा है।
5 of 16
साउथ मलाका चौराहे स्थित भवन में चार लोगों की हत्या के बाद तैनात पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
पुलिस की थ्योरी
अभिषेक को संपत्ति से बेदखल किया गया था
आर्थिक तंगी और संपत्ति विवाद से नाराज था
दोस्त शनि के साथ मिलकर हत्या के बाद गहने लूटने की साजिश रची
Spread the love नया साल नजदीक है। बच्चों के स्कूलों की छुट्टियां चल रही हैं। ऐसे में अगर लंबी दूरी और ज्यादा दिनों का वैकेशन प्लान नहीं कर सकते तो आस-पास भी अनेक ऐसे स्थान हैं, जहां आप दो-तीन दिन के ट्रिप में घूमने का भरपूर मजा ले सकते हैं। सोलो ट्रेवलिंग से लेकर कपल […]
Spread the love {“_id”:”6a6e2ffff8f7426d340b74b5″,”slug”:”weather-update-weather-to-change-from-tomorrow-heavy-rain-expected-in-several-up-cities-starting-august-2026-08-01″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Weather Update: कल से बदलेगा मौसम, चार अगस्त से यूपी के कई शहरों में होगी तेज बारिश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 02 Aug 2026 12:06 AM IST Weather Update News: मौसमी प्रणालियां कल से बदलेंगी। मौसम विभाग की मानें तो गंगा के […]
Spread the love खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें बंतीखेड़ा निवासी अंकित बालियान ने कबड्डी के मैदान से […]