नौकरी करके कुछ बनने की चाह में रईसजादों के चंगुल में फंसी तीनों सहेलियों ने मंगलवार को पुलिस को एक पेन ड्राइव सौंपी है, जिसमें उनके यौन शोषण के सुबूत हैं। तीनों का आरोप है कि आरोपी उन्हें जबरन बीयर, सिगरेट पीने के लिए मजबूर करते थे। निर्वस्त्र करके डांस कराते थे। नशे में होने पर दुष्कर्म करते थे। वीडियो वायरल करने, जान से मारने की धमकी और गालियां देते थे। इनका शिकार और भी लड़कियां हो चुकी हैं, लेकिन वह बदनामी के डर से सामने नहीं आ रही हैं।
Trending Videos
उधर, मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठने लगा है। आरोप है कि पुलिस दो दिन से घटना पर पर्दा डाल रही है। अब तक तीनों युवतियों का मेडिकल परीक्षण नहीं कराने से भी सवाल उठ रहे हैं। मेडिकल नहीं होने से अदालत में युवतियों के बयान भी दर्ज नहीं हो सके हैं। मामले की विवेचना सीओ सिटी कर रहे हैं।
बता दें कि शहर कोतवाली में 22 मार्च की रात शहर के अलग-अलग तीन मोहल्लों की रहने वाली तीन युवतियों ने तीन कारोबारी व ठेकेदार पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीनों सहेलियों का आरोप था कि शहर के कारोबारी आशीष अग्रवाल, स्वतंत्र साहू और लोकेंद्र सिंह चंदेल ने उनके साथ न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी खींच ली। जब उन्होंने नौकरी लगवाने की बात कही तो रईसजादों ने उनकी वीडियो और फोटो को इंटरनेट पर प्रचलित करने की धमकी देकर उनका शोषण किया।
Spread the love श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बेहद अहम बैठक दो सितंबर को मणिराम दास छावनी में होगी। बैठक में ट्रस्ट की प्रशासनिक और प्रबंधन व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने हैं। ट्रस्ट की नियमित बैठक दोपहर चार बजे शुरू होगी। इससे पहले विशेष बैठक बुलाए जाने की संभावना है, जिसमें […]
Spread the love लखीमपुर खीरी के ममरी इलाके में नंदलालपुर निवासी मनोज कुमार (23 वर्ष) पर सोमवार दोपहर गन्ने के खेत में छिपे बाघ ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनोज को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम […]
Spread the love राज्य खाद्य प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी संस्थान (एसआईएफपीटी) में एमएससी की छात्रा से फिजियोलॉजिस्ट मनोज कुमार प्रचेता के छेड़छाड़, असमय चैटिंग करने का मामला सामने आया है। जांच के बाद आरोपी को निलंबित कर दिया गया है। Source link