14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

- अर्नेस्ट होम्स अमेरिकी लेखक, शिक्षक और नेता थे। धार्मिक विज्ञान के नाम से पहचाने जाने वाले एक चर्चित आध्यात्मिक आंदोलन के संस्थापक भी थे।
1. कभी भी अपने जीवन के दृष्टिकोण को पिछले अनुभवों से सीमित न करें। 2. जिंदगी आपको जो सबसे अच्छा प्रदान करती है, उसे स्वीकार करें। 3. जीवन एक दर्पण है। जो आप सोचते हैं, ये आपको वही दिखाएगा। 4. जीवन केवल सहन करने के लिए नहीं है। इसे आनंद में, बिना किसी सीमाओं के पूर्णता में जीना चाहिए। 5. क्या जो मैं करना चाहता हूं, वह मेरे लिए अधिक खुशी, अधिक शांति व्यक्त करता है? और साथ ही किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता? अगर हां, तो यह सही है। यह स्वार्थ नहीं है। 6. ब्रह्मांड में एक ही शक्ति है और हम सभी इसे उपयोग में ला सकते हैं। 7. आदमी विचारों के द्वारा अपने अनुभव से जो चाहता है, वो पा सकता है। यह विचारों को पकड़ने से नहीं बल्कि सत्य को जानने से संभव होता है। 8. नकारात्मकता को हटाना और सकारात्मकता को बढ़ावा देना शुरू करें।








