समालखा में गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:  पुलिस को देख भागी, बोली- दिल्ली से 200 रुपए में खरीदा था – Samalkha News
टिपण्णी

समालखा में गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार: पुलिस को देख भागी, बोली- दिल्ली से 200 रुपए में खरीदा था – Samalkha News

Spread the love



पानीपत जिले के समालखा थाना पुलिस ने भरत कॉलोनी से एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कविता के रूप में हुई है। महिला तस्कर से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई है।

.

भरत कॉलोनी में बेच रही थी मादक पदार्थ

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भरत कॉलोनी में एक महिला मादक पदार्थ बेच रही है। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक के अनुसार, एएसआई ललित के नेतृत्व में पुलिस टीम नरायणा रोड पर गश्त कर रही थी। टीम में महिला मुख्य सिपाही मैनावती, सिपाही प्रिती और पीसीआर चालक एसपीओ सतीश शामिल थे। सूचना मिलते ही टीम कॉलोनी पहुंची।

पुलिस को देख भागने की कोशिश

वहां एक महिला प्लास्टिक की पॉलीथिन लिए खड़ी मिली। पुलिस को देखकर वह भागने लगी। महिला पुलिसकर्मियों की मदद से उसे पकड़ा गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ध्रुव गोस्वामी की मौजूदगी में तलाशी ली गई। महिला के पास से 64 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि दिल्ली-करनाल बाईपास पर युवक से 200 रुपए में गांजा खरीदा था। कुछ हिस्सा वह पहले ही बेच चुकी थी। बचे गांजे को बेचने की फिराक में थी।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *