अअनुबंधित

सेल्फ हेल्प किताबों से: जिंदगी को नए तरीके से देखने के लिए छोटे प्रयोग करें

Spread the love




किताबों से जानिए, बेहतर नौकरी, ज्यादा पैसा, सही समय या किसी बड़ी उपलब्धि के फेर में हम क्या मिस कर रहे हैं? अपनी जिंदगी का रास्ता आप खुद तय करते हैं
हर किसी के लिए सफलता का रास्ता एक जैसा नहीं होता। कई बार हम सिर्फ इसलिए किसी रास्ते पर चलते हैं कि दूसरे उसे सही मानते हैं। लेकिन भीतर से लगे कि यह रास्ता हमारा नहीं है, तो रुक कर खुद से सवाल करें। जिंदगी को नए तरीके से देखने के लिए छोटे प्रयोग करें। पसंद समझना भी बदलाव है। (द पाथलेस पाथ -पॉल मिलर्ड) हमें आज में जीने की कला सीखनी चाहिए
हम अक्सर उस जीवन का इंतजार करते हैं, जो हमारे पास नहीं है। बेहतर नौकरी, ज्यादा पैसा, सही समय या किसी बड़ी उपलब्धि से खुश होने की सोचते हुए हम आज के छोटे सुखों को भूल जाते हैं। जीवन में कोई बड़ी घटना नहीं अपनों से हुई बातचीत, सुबह की शांति या अपने साथ बिताया समय अहम है। (द बुक ऑफ अवेकनिंग -मार्क नेपो) जिंदगी के ठहराव को समझना जरूरी है
जिंदगी में ऐसे दौर आते हैं जब सब धीमा पड़ जाता है। योजनाएं रुक जाती हैं, उत्साह कम हो जाता है और हमें लगता है बाकी लोग आगे बढ़ रहे हैं जबकि हम वहीं खड़े हैं। लेकिन हर ठहराव असफलता नहीं होता। प्रकृति में भी हर मौसम एक जैसा नहीं होता। कुछ समय विकास का होता है। (विंटरिंग -कैथरीन में) खुद की देखभाल को सबसे अहम मानें
दूसरों की जरूरतों का ध्यान रखना अच्छा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि अपनी जरूरतों को पीछे रखा जाए। लगातार काम करना और हर किसी के लिए उपलब्ध रहना आपको मजबूत नहीं बनाता, थकाता है। खुद के लिए समय निकालना स्वार्थ नहीं। कुछ ऐसा करें जो आपको अच्छा लगे। (द सेल्फ केयर सॉल्यूशन -जूली बर्टन)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *