1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

किताबों से जानिए, कैसे कठिन परिस्थितियां भी हमें तोड़ नहीं पातीं?
जीवन में केवल खुशी ही नहीं, अर्थ भी ढूंढें जीवन में खुशी तलाशना आसान है, लेकिन असली संतोष तब मिलता है जब व्यक्ति अपने जीवन में अर्थ खोजता है। अर्थ का मतलब है यह महसूस करना कि हमारा जीवन किसी बड़े उद्देश्य से जुड़ा है। जब हम अपने काम, रिश्तों और अनुभव में अर्थ ढूंढ़ते हैं, तो कठिन परिस्थितियां भी हमें तोड़ नहीं पातीं। (एमिली एस्फहानी स्मिथ -द पावर ऑफ मीनिंग)
धैर्य और निरंतरता सफलता की नींव हैं किसी भी कौशल में निपुणता हासिल करने का रहस्य अभ्यास है। जब व्यक्ति केवल परिणाम पर ध्यान देता है, तो छोटी कठिनाइयां भी उसे निराश कर देती हैं। लेकिन जब वह अभ्यास को अपनी उपलब्धि मानने लगता है, तब उसका दृष्टिकोण बदलता है। धैर्य और निरंतरता हर बड़ी सफलता की नींव होते हैं। (द प्रैक्टिसिंग माइंड -थॉमस एम.स्टर्नर)
अपनी अपूर्णताओं को स्वीकार करना सीखें कई लोग अपने जीवन का बड़ा हिस्सा खुद को परफेक्ट बनाने की कोशिश में बिता देते हैं। असली ताकत अपनी अपूर्णताओं को स्वीकार करने में है। जब हम मान लेते हैं कि गलतियां करना और कमजोरियां होना इंसानी स्वभाव है, तब खुद को ज्यादा ईमानदारी से देख पाते हैं। यही स्वीकृति हमें दूसरों के साथ भी सहज बनाती है। (द गिफ्ट ऑफ इम्परफेक्शन -ब्रेने ब्राउन)
चुनौती को सीखने का अवसर मानेंगे, तो जीवन में मजबूत बनेंगे जीवन में कठिनाइयां आना स्वाभाविक है। कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं जिसे कभी असफलता, डर या निराशा का सामना न करना पड़े। फर्क इससे पड़ता है कि हम इन परिस्थितियों का सामना कैसे करते हैं। कुछ लोग मुश्किलों से टूट जाते हैं, जबकि कुछ उन्हीं अनुभवों से और मजबूत बनकर निकलते हैं। साहस का मतलब डर का अभाव नहीं है, डर के बावजूद आगे बढ़ते रहने का निर्णय है। चुनौती को सीखने का अवसर मानें, तो जीवन की कठिन राहें भी मजबूत बनाने लगती हैं। (रेजिलिएंस -एरिक ग्रेटेन्स)









