सेल्फ हेल्प किताबों से:  डर भगाना है तो खुद से लड़ना होगा
अअनुबंधित

सेल्फ हेल्प किताबों से: डर भगाना है तो खुद से लड़ना होगा

Spread the love




किताबों से जानिए, चीजें जो आपको रोकती हैं असल में आपकी सबसे बड़ी ताकत भी हो सकती हैं… भीतर की बाधाओं को पार करना सीखना होगा
कभी आपने महसूस किया है कि वह चीजें जो आपको रोकती हैं, असल में आपकी सबसे बड़ी ताकत भी हो सकती हैं? जब आप सुबह उठते हैं और वही पुरानी आदतें, वही डर, वही संदेह फिर आपका पीछा करते हैं, तो यही वह क्षण है जब आपको खुद से लड़ना होगा। यह कठिनाई ही आपकी क्षमता को परखेगी। जब आप अपने भीतर के डर को चुनौती देते हैं, तो वह हल्का लगने लगता है। (द माउंटेन इज यू -ब्रियाना वीस्ट) आत्मविश्वास आपकी सबसे बड़ी ताकत है
जब आप सुबह अपनी आंखें खोलते हैं, तो सबसे पहले खुद से एक सवाल करें कि आज आप अपने लिए जी रहे हैं या दूसरों की राय के लिए? जितना अधिक आप खुद को पहचानते और स्वीकार करते हैं, उतनी ही आपके भीतर की शक्ति जागृत होती है। डर, असफलता, आलोचना आपके मन के वे हिस्से हैं, जो आपको अपनी क्षमता से दूर करते हैं। आप कमजोर नहीं, सीखने और बढ़ने वाले हैं। (यू आर ए बैडेस -जेन सिंसेरो) आलस्य और रुकावट से ऊपर उठना शुरू करें
हर बार जब आप किसी बड़े लक्ष्य के बारे में सोचते हैं, जैसे एक किताब लिखना, एक नई स्किल सीखना या अपने सपनों को सच करना- तो आपके मन में आवाज उठती है कि यह कठिन है, बाद में करो। यही आवाज विरोध है। पर हर बार जब आप उस आवाज को टालते हैं और आगे बढ़ते हैं, आप प्रतिरोध को हराते हैं। आपका साहस बढ़ता है और यह विरोध तब कमजोर हो जाता है। (द वॉर ऑफ आर्ट -स्टीवन प्रेसफील्ड) छोटे कामों में छिपी असली खुशी और एक उद्देश्यपूर्ण जीवन
इस बात को हमेशा दिमाग में रखें कि खुशी किसी बड़े मुकाम पर पहुंचने के बाद नहीं आती। वह तो रोजमर्रा के छोटे कामों में छिपी होती है। सुबह उठकर किसी उद्देश्य के साथ दिन शुरू करना, अपने काम में मन लगाना और जीवन की गति को जोर-जबरदस्ती से तेज न करना। जो लोग धीरे चलते हैं, वही दूर तक जाते हैं। जब हम हर दिन को अर्थ देते हैं, तब जीवन बोझ नहीं लगता। उद्देश्य से जुड़ा जीवन न केवल लंबा होता है, बल्कि वह संतुलित और शांत भी होता है। (इकिगाई -हेक्टर गार्सिया)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *