![]()
किताबों से जानिए, कैसे साधारण परिणाम हासिल किए जा सकते हैं? परिस्थितियों पर उद्देश्य क्यों भारी पड़ता है? परिस्थितियां कमजोर करें, उद्देश्य मजबूती देगा
जीवन कठिन हो जाए, तब भी अर्थ समाप्त नहीं होता। पीड़ा में धैर्य, हानि में गरिमा और संघर्ष में उद्देश्य- यही मनुष्य को महान बनाते हैं। जो जानता है कि वह क्यों जी रहा है, वह हर कैसे को सह सकता है। परिस्थितियां कमजोर कर सकती हैं, लेकिन उद्देश्य फिर से खड़ा कर देता है। (मैन्स सर्च फॉर मीनिंग -विक्टर ई फ्रैंकल) छोटे प्रयास ही स्थाई बदलाव ला सकते हैं
जीवन में बड़े बदलाव अचानक नहीं आते, रोज के छोटे-छोटे सही फैसलों से आते हैं। जो काम आज आसान लगता है, वही समय के साथ आपकी दिशा तय करता है। अच्छी आदतें जब लगातार दोहराई जाती हैं, तो असाधारण परिणाम पैदा करती हैं। फर्क बड़े कदम नहीं, छोटे कदम लाते हैं। (द स्लाइट एज -जेफ ऑल्सन) परिणाम की चिंता छोड़ वर्तमान पर ध्यान दें
जब व्यक्ति केवल अपने वर्तमान कार्य पर ध्यान केंद्रित करना सीख लेता है, तो वह काम बेहद आसान और शांतिपूर्ण भी हो जाता है। धैर्य और निरंतर अभ्यास ही किसी भी कौशल को स्वाभाविक बना देते हैं। असली विकास जल्दी पहुंचने में नहीं, बल्कि सही तरीके से सीखने में है। (द प्रैक्टिसिंग माइंड -थॉमस स्टर्नर) छोटी आदतें ही बड़ी सफलता लाती हैं
छोटे-छोटे निर्णय, जो रोज लिए जाते हैं, धीरे-धीरे बड़े परिणाम देते हैं। सही दिशा में उठाया गया छोटा कदम समय के साथ आपको सफलता की ओर ले जाता है। गलत आदतें धीरे-धीरे पीछे धकेलती हैं। सफलता किसी बड़े प्रयास का परिणाम नहीं होती, यह लगातार किए गए छोटे प्रयासों का जोड़ होती है। (द कंपाउंड इफेक्ट -डैरन हार्डी)
Source link








