सोशल मीडिया:  सबसे ज्यादा ब्यूटी-फैशन के रील्स वायरल, 66% युवा यहीं से शॉपिंग भी तय कर रहे
अअनुबंधित

सोशल मीडिया: सबसे ज्यादा ब्यूटी-फैशन के रील्स वायरल, 66% युवा यहीं से शॉपिंग भी तय कर रहे

Spread the love




मेटा की नई स्टडी में सामने आया है कि भारतीय यूजर्स इंस्टाग्राम रील्स पर सबसे ज्यादा ब्यूटी, फैशन और फिटनेस से जुड़ा कंटेंट देख रहे हैं। यह रिसर्च IPSOS ने 23 शहरों और 4000 से ज्यादा लोगों के बीच किया। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में रील्स पर सबसे ज्यादा एंगेजमेंट ब्यूटी, मेकअप, फैशन और ट्रेंड्स से जुड़े वीडियो को मिल रहा है। 52% यूजर्स ने बताया कि वे इस तरह का कंटेंट नियमित रूप से देखते हैं। जेन-जी सबसे आगे 89% जेन-जी यूजर्स रोजाना रील्स देखते हैं। 84% जेन-जी यूजर्स नए प्रोडक्ट और ब्रांड्स की खोज मेटा प्लेटफॉर्म्स के जरिए करते हैं। गांव-शहर का फर्क घटा वीडियो देखने की आदत सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं है। शहरी भारत में 98% यूजर्स रोज वीडियो देखते हैं। ग्रामीण भारत में यह आंकड़ा 94% है। गांव-शहर के दर्शक एक जैसा कंटेंट देख रहे हैं। जेन-जी की नई शॉपिंग गाइड बन रही इंस्टाग्राम रील्स खरीदारी से पहले रील्स देख रहे लोग सबसे दिलचस्प ट्रेंड यह है कि रील्स अब लोगों की खरीदारी की आदतों को प्रभावित कर रही हैं। – 47% लोगों के अंतिम खरीदारी फैसले पर इंस्टाग्राम रील्स का प्रभाव पड़ा। – 66% लोगों ने खरीदने से पहले ब्रांड पर विचार करने में रील्स की भूमिका मानी। – 81% लोगों ने पहली बार किसी प्रोडक्ट या ब्रांड के बारे में रील्स के जरिए जाना।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *