- Hindi News
- National
- IMD Weather Rainfall LIVE Update; Himachal Cloudburst | Uttarakhand Mumbai Rajasthan Delhi MP Rain Alert Photos
नई दिल्ली10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

30 जून की रात को बादल फटने से पटिकरी पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह से तबाह हो गया। 12 कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई।
हिमाचल प्रदेश में 20-21 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। अब तक 20 से ज्यादा जगह बादल फटने की घटना हो चुकी हैं। अकेले 30 जून की रात मंडी और किन्नौर में 16 जगह बादल फटे थे।
इस मानसून में राज्य में लैंडस्लाइड-बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। 22 से ज्यादा लोग लापता हैं। 40 के करीब मकान पूरी तरह ढह गए हैं। मंडी जिले से बहने वाली ब्यास नदी उफान पर है। राज्य में आज तेज बारिश का रेड अलर्ट है।
मंडी के पास सराज क्षेत्र में बादल फटने के बाद भारी बारिश से पटिकरी पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह तबाह हो गया। घटना के वक्त इसमें 12 कर्मचारी काम कर रहे थे। सभी ने किसी तरह भागकर जान बचाई।

30 जून: किन्नौर में 1, मंडी जिले में 15 जगह बादल फटे
1. किन्नौर
- रकछम में बादल फटा।
2. मंडी जिला-
- थुनाग में 5 जगह- कुथाह, लेसी मोड, रेल चौक, पटीखरी में बादल फटा।
- करसोग में 3 जगह- कुट्टी बाइपास,ओल्ड बाजार, रिक्की में फटा।
- गोहर में 5 जगह- सियांज, बस्सी, तलवाड़ा, केलोधार, बड़ा गोहर में बादल फटा।
- धर्मपुर में 2 जगह- भदराना और स्याठी में बादल फटा।
हिमाचल में बादल फटने के बाद की 5 तस्वीरें…

तस्वीर मंडी जिले के थुनांग की है। यहां बादल फटने के बाद घायलों का रेस्क्यू किया गया।

ये तस्वीर भी थुनांग की है। बाढ़ के कारण सड़क पर आए मलबे से गुजरते लोग।

किन्नोर में भी बादल फटा था। इसके कारण कई वाहन मलबे में दब गए।

मंडी में बादल फटने के बाद पूरे क्षेत्र में मलबा बिखरा है।

मंडी के भनवास में लैंडस्लाइड के कारण कई घरों को नुकसान हुआ।
अन्य राज्यों से बारिश की तस्वीरें…

UP के वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पानी घाट तक पहुंचा।

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में गुंजाल नदी उफान पर है।
देशभर में 1 जुलाई को हुई बारिश मैप में देखिए…

देशभर में बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
11:13 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
गोवा के लिए 7 जुलाई तक यलो अलर्ट, समुद्र से दूर रहने की सलाह
गोवा में बुधवार को जोरदार बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गोवा के लिए 7 जुलाई तक यलो अलर्ट जारी किया है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण गोवा के धारबंदोरा तालुका में पिछले 24 घंटों में 31.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, उसके बाद फोंडा में 30 मिमी बारिश हुई। उत्तर गोवा के सत्तारी तालुका में 29.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
10:47 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
बादल फटने से पटिकरी पावर प्रोजेक्ट तबाह, 16 लोगों ने भागकर जान बचाई थी
मंडी के पास सराज क्षेत्र में बादल फटने के बाद भारी बारिश से पटिकरी पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह तबाह हो गया। घटना के वक्त इसमें 12 कर्मचारी काम कर रहे थे। सभी ने भागकर जान बचाई।
इस प्रोजेक्ट को 2023 में भी भारी नुकसान हुआ था। इसे देखते हुए पावर हाउस की सुरक्षा के लिए 6 मीटर ऊंची और 150 मीटर लंबी प्रोटेक्शन वॉल बनाई गई थी। मगर बादल फटने के बाद बाढ़ का पानी इसके ऊपर से बहकर आ गया।
09:53 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
हिमाचल में हेलिकॉप्टर से फूड और मेडिसिन बांटे जा रहे
08:37 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
IMD का अलर्ट- अगले 7 दिन पूरे भारत में भारी बारिश
IMD ने 1 जुलाई को कहा था कि अगले छह से सात दिनों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में भी भारी बारिश की संभावना है।
08:08 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
ओडिशा के क्योंझर में मडस्लाइड, 3 की मौत
ओडिशा के क्योंझार में मैंगनीज की खराद धंसक गई। इसे कारण 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मानसून के कारण सुरंग धंसकी। जिन लोगों की मौत हुई वे अवैध तरीके से सुरंग में दाखिल हुए थे और मैंगनीज निकाल रहे थे।
08:05 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
हिमाचल में 282 सड़कें बंद
बारिश और बादल फटने की घटनाओं के कारण हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बाढ़ और लैंडस्लाइड की दिक्कत है। राज्य की 282 सड़कें बंद लैंडस्लाइड के कारण बंद हैं। मंडी जिले में सबसे ज्यादा 182 सड़कें बंद हैं।
07:52 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान के कोटा में कोटा बैराज (डैम) के पांच गेट खोले गए
राजस्थान के जिन जिलों में बहुत ज्यादा बारिश हो रही है। उनमें कोटा भी शामिल है। जिले के ग्रामीण इलाकों की हालत ज्यादा खराब है। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण कोटा बैराज (डैम) के 5 गेट खोले गए।
07:49 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड में मानसून के कारण कॉर्बेट टाइगर रिजर्व बंद
उत्तराखंड के रामनगर में तेज बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। मानसून के चलते जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व बंद किया गया है। यहां ऑपरेशन मानसून चलाया जा रहा है। हर रोज गश्त की जा रही है। ड्रोन, जीपीएस और मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है।
07:39 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान के अजमेर में तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भरा
07:38 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश के शाजापुर में बुधवार सुबह से बारिश जारी
07:37 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश: नर्मदा का जलस्तर बढ़ा, भेड़ाघाट में धुआंधार जलप्रपात डूबा
07:23 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र के वसई में बुधवार सुबह से तेज बारिश जारी
06:59 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान: चित्तौड़गढ़ में गांवों का संपर्क कटा, हनुमानगढ़ में पुल धंसा

राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश आफत बन गई है। कोटा के मोड़क कस्बे में बाढ़ के हालात हैं। घर, स्कूल, हॉस्पिटल, एटीएम तक में पानी भर गया है। चार-चार फीट तक पानी घरों में बह रहा है। चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में गूंजली नदी का पानी पुल के ऊपर से तक बह रहा है। आधा दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क कट गया है। पूरी खबर पढ़ें…
06:21 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान में जाखड़ांवाली-हनुमानगढ़ मार्ग पर पुल धंसा, बड़ा हादसा टला
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में जाखड़ांवाली-हनुमानगढ़ को जोड़ने ब्रिज धंस गया है।
05:04 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
तमिलनाडु के त्रिची में मुक्कोम्बू डैम से पानी छोड़ा गया
04:24 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश के भोपाल में तेज बारिश के बाद की स्थिति
04:18 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में भदैया कुंड में झरना शुरू
04:18 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश: भोपाल में बुधवार सुबह से बारिश जारी, सड़कों पर पानी भरा
04:04 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश के नीमच में रोजड़ी नदी उफान पर
मध्य प्रदेश के नीमच में आज सुबह 4 बजे से भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई।ताल गांव के पास नीमच-कोटा नेशनल हाईवे बंद हो गया, क्योंकि यहां रोजड़ी नदी उफान पर है। पुल के ऊपर से पानी बह रहा है।
03:53 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
हिमाचल: ब्यास नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा, राज्य में रेड अलर्ट
03:44 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
मंडी के थुनाग में बादल फटने की घटना से कई घरों को नुकसान पहुंचा
03:41 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
हिमाचल के मंडी के उझगांव में बादल फटने के बाद के हालात
03:03 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़: 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बस्तर-रायगढ़ में बिजली गिरने की आशंका

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर, कोरिया, रायगढ़, बस्तर, कांकेर, बीजापुर, बालोद, धमतरी समेत 16 जिलों में आज भारी बारिश की आशंका है। बिजली गिरने का भी अलर्ट है।मौसम विभाग के अनुसार ये स्थिति अगले 5 दिनों तक बने रहेगी। पूरी खबर पढ़ें…
02:38 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
बिहार: 26 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जुलाई में मानसून में कम बारिश का अंदेशा

बिहार के 26 जिलों में बारिश आज बारिश का यलो अलर्ट है। पटना, बेगूसराय, भागलपुर, पूर्णिया तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। बिजली भी गिर सकती है। पिछले महीने यानी जून में 36% कम बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, जून में सामान्य रूप से 174.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन सिर्फ 113.6 मिमी ही बारिश ही रिकॉर्ड की गई। पूरी खबर पढ़ें…
02:35 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
पंजाब: 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, मानसून में अब तक 33% ज्यादा बारिश
पंजाब में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो गया है। राज्य के सभी जिलों में बारिश होने से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर और रूपनगर में तेज आंधी और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
02:32 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश: 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, काशी में गंगा उफनाई

यूपी में मानसून जमकर बरस रहा है। अभी इससे राहत मिलने वाली नहीं है। आज भी 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 38 जिलों में बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है- अगले 6 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…
02:29 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
झारखंड: आज 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बीते 24 घंटे में पलामू में सबसे अधिक बारिश

झारखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य के दक्षिण-पूर्वी, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ वज्रपात की भी आशंका है। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। पूरी खबर पढ़ें…
01:37 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
देश के 10 राज्यों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

01:20 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश: 18 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, अगले 4 दिन स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव

मध्यप्रदेश के आधे हिस्से में बुधवार को अति भारी या भारी बारिश होने का अलर्ट है। भोपाल, उज्जैन समेत 18 जिलों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि 8 जिले ऐसे हैं, जहां 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिन तक प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव रहेगा। इसकी वजह से पूरे प्रदेश में तेज बारिश का दौर चलेगा। पूरी खबर पढ़ें…
01:17 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा: आज 3 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, जून में सामान्य से 3 गुना बरसात हुई

हरियाणा में मानसून एक्टिव है। मौसम विज्ञान विभाग केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने 5 जुलाई तक को बारिश की संभावना जताई है। आज 3 जिलों अंबाला, पंचकूला व यमुनानगर में 50-75 प्रतिशत हो सकती है। वहीं बाकी 19 जिलों में 25-50 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
04:05 PM1 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
2 जुलाई को कैसा रहेगा देशभर में मौसम
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, गोवा, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र-कच्छ, बिहार, झारखंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, विदर्भ-मराठवाड़ा, तेलंगाना, उत्तरी कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, पुडुेचरी में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
04:03 PM1 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
देश के प्रमुख शहरों में कितनी बारिश हुई









