35 पार लोगों के लिए बेस्ट योगासन- yoga for above 35 years age group beginner to advance in Hindi | Jansatta
ब्रेकिंग न्यूज़

35 पार लोगों के लिए बेस्ट योगासन- yoga for above 35 years age group beginner to advance in Hindi | Jansatta

Spread the love


आज के समय तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास अपने लिए काफी कम ही होता है। हालांकि, जैसे-जैसी उम्र बढ़ती है, शरीर में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं। इस उम्र में पीठ में दर्द, झाई और झुर्रियों की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में उम्र के इस प्रभाव को आप योग के माध्यम से धीमा कर सकते हैं।

वैसे तो योग हर किसी को करनी चाहिए, लेकिन एक उम्र के बाद इसको दिनचर्या का हिस्सा बनाने के बाद कई तरह के फायदे होते हैं। यह तनाव को कम करने के साथ-साथ एकाग्रता को भी बढ़ाता है। इस आर्टिकल में हम आपको पांच ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जिसको आप आसानी से कर सकते हैं।

35 पार के लोगों के लिए 5 योगासन

भुजंगासन

इस उम्र में कई लोगों को पीठ में दर्द की समस्या होने लगती है। ऐसे में इसको ठीक करने के लिए आप भुजंगासन को कर सकते हैं। यह पीठ की दर्द को कम करने में काफी हद तक मदद करता है और रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है। इस आसन को करने से पीठ की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।

पवनमुक्तासन

उम्र बढ़ने के साथ-साथ कई बार पाचन की भी समस्या आने लगती है। ऐसे में पवनमुक्तासन आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यह आसन शरीर को आराम देता है और पाचन शक्ति को बढ़ाता है।

पवनमुक्तासन कैसे करें?

इस आसन को करने के लिए आप सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। अब सांस लेते हुए अपने दोनों घुटनों को सीने से लगाएं और 10-20 सेकेंड तक सांस रोक कर रखें। अब सांस छोड़ते हुए सामान्य स्थिति में लौट आएं।

वृक्षासन

वृक्षासन शरीर को संतुलित करता है और एकाग्रता को बढ़ाता है। इस आसन को करने से शरीर का संतुलन बेहतर होता है और मन शांत होता है।

वृक्षासन कैसे करें?

वृक्षासन करने के लिए खड़े हो जाएं और एक पैर पर संतुलन बनाएं। दूसरे पैर को घुटने से मोड़कर पहले पैर के जांघ पर रखें। अब अपने दोनों हाथों एक साथ जोड़कर ऊपर की ओर उठाएं। अब आंखों को बंद करें और संतुलन बनाएं।

धनुरासन

धनुरासन एक पावरफूल योगासन है। यह पीठ और पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इस आसन को करने से तनाव और थकान भी दूर होता है। इस आसन को करने के लिए आप सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं और अपने पैरों को घुटने से मोड़ते हुए अपने हाथों से पैरों को पकड़ें। इस तरह शरीर धनुष के आकार का हो जाएगा।

शवासन

शवासन को आप सभी योगाभ्यास के बाद कर सकते हैं। इससे बॉडी रिलेक्स होती है और तनाव दूर होता है। इसको करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और अपने हाथों और पैरों को आराम से फैला दें। आंखें बंद करते हुए धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें। आप इसको 5-10 मिनट तक कर सकते हैं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *