86 गैलेंट्री अवॉर्ड का ऐलान:  ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह करने वाले 9 फाइटर पायलट-ऑफिसर को वीर चक्र
टिपण्णी

86 गैलेंट्री अवॉर्ड का ऐलान: ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह करने वाले 9 फाइटर पायलट-ऑफिसर को वीर चक्र

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Independence Day 2025 Gallantry Awards List Update; Operation Sindoor | IAF BSF

नई दिल्ली15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
ऑपरेशन सिंदूर में शामिल ऑर्म्ड फोर्स के 7 ऑफिसरों को सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया है। - Dainik Bhaskar

ऑपरेशन सिंदूर में शामिल ऑर्म्ड फोर्स के 7 ऑफिसरों को सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया है।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ऑपरेशन सिंदूर में बहादुरी और साहस दिखाने वाले आर्म्ड फोर्स के 86 जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड देने का ऐलान हुआ है। वायुसेना के 52 जवानों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

एयरफोर्स के 9 ऑफिसर को वीर चक्र दिया गया है। इनमें ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह करने वाले फाइटर पायलट भी शामिल हैं। परमवीर चक्र और महावीर चक्र के बाद यह तीसरा सबसे बड़ा पुरस्कार है।

सरकार ने आर्म्ड फोर्स के 7 ऑफिसर को सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक दिया है। इनमें एयरफोर्स के 3, आर्मी के 2 और नेवी के एक ऑफिसर हैं। इससे पहले ये पदक कारगिल युद्ध के समय दिए गए थे।

इंडियन आर्मी के 18 जवानों को वीरता मेडल से सम्मानित किया गया है। भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि 2 सीनियर इंडियन आर्मी ऑफिसर को सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया गया। वहीं 4 कीर्ति चक्र, 4 वीर चक्र और 8 शौर्य चक्र दिए गए हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के 7 अफसरों को सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक

BSF के 16 जवान वीरता मेडल से सम्मानित

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 16 जवानों को गैलेंट्री मेडल दिया गया है। BSF देश की पहली सुरक्षा लाइन है, जो 2290 किलोमीटर लंबी भारत-पाकिस्तान सीमा और पश्चिमी इलाके में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) की निगरानी और रक्षा करती है। ऑपरेशन के दौरान BSF के दो जवान शहीद और सात घायल हुए।

इसके अलावा पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी मेडल से सम्मानित किया है। इनमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के 128, CRPF के 20 और छत्तीसगढ़ पुलिस के 14 पदक शामिल हैं।

सेंट्रल-स्टेट फोर्स के 1090 पुलिसकर्मियों को सेवा पदक केंद्र सरकार ने सेंट्रल और स्टेट फोर्स के 1090 पुलिसकर्मियों को सेवा पदक देने की घोषणा की है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, 233 पुलिसकर्मियों को वीरता मेडल, 99 को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक और 758 को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

इनमें फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और करेक्शनल सर्विस पर्सनल भी शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर के सबसे ज्यादा 152 पुलिसकर्मियों को वीरता मेडल मिले हैं।

ऑपरेशन सिंदूर को ग्राफिक्स में समझिए

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *