Aligarh News: राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सह प्रभारी तौकीर आलम के सामने कांग्रेसियों में मारपीट, जमकर हुआ हंगामा
होम

Aligarh News: राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सह प्रभारी तौकीर आलम के सामने कांग्रेसियों में मारपीट, जमकर हुआ हंगामा

Spread the love


कांग्रेस के रेलवे रोड स्थित कार्यालय परिसर में 28 जून को राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सह प्रभारी तौकीर आलम के सामने कांग्रेसियों में मारपीट व जमकर जूतम-पैजार हो गई। विवाद की शुरुआत जिला उपाध्यक्ष शाहिद गुड्डू व सेवादल के पूर्व जिला संगठक आलोक गौड़ संग आए कार्यकर्ता सोनू वाल्मीकि में हुई।

आरोप है कि पहले हमलावर हुए सोनू ने शाहिद गुड्डू संग मारपीट की तो शाहिद ने बचाव में सोनू के जूते तक मारे। हंगामे के दौरान कार्यकर्ताओं की भीड़़ ने साेनू को बाहरी बताकर धकियाते हुए भगा दिया। बताया जाता है कि शाहिद ने आलोक गौड़ पर मारपीट कराने का आरोप लगाकर उन पर भी जूता दे मारा। किसी तरह वरिष्ठ पदाधिकारियों के दखल पर विवाद शांत हुआ। इस जूतम-पैजार का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटनाक्रम के अनुसार राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम रविवार को रेलवे रोड कार्यालय पर संगठनात्मक समीक्षा कर रहे थे। जहां जिला-महानगर व ब्लाक स्तर के सभी पदाधिकारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल भी मौजूद थे। अधिकांश कार्यकर्ता अंदर मुख्य कक्ष में बैठे थे, जबकि कुछ कक्ष के बाहर कार्यालय परिसर में ही खड़े थे। बताया जाता है कि बाहर खड़े जिला उपाध्यक्ष शाहिद गुड्डू से सोनू वाल्मीकि ने बातचीत में धार्मिक शब्द बोल दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *