डियॉर-गुच्ची भी अपना रहे भारतीय हस्तशिल्प:  भारतीय टेक्सटाइल का नया दौर; दुनिया अपना रही, ऐसे करें स्टाइल
अअनुबंधित

डियॉर-गुच्ची भी अपना रहे भारतीय हस्तशिल्प: भारतीय टेक्सटाइल का नया दौर; दुनिया अपना रही, ऐसे करें स्टाइल

Spread the love




भारतीय हैंडलूम अब सिर्फ शादी और त्योहारों तक सीमित नहीं रहा है। चंदेरी, जामदानी, इकत, कोटपद और कांजीवरम जैसे पारंपरिक टेक्सटाइल अब ऑफिस वियर, कैजुअल आउटिंग और वेस्टर्न आउटफिट्स का भी हिस्सा बन रहे हैं। सस्टेनेबल फैशन, बेहतर क्वालिटी और लंबे समय तक इस्तेमाल की वजह से युवाओं का रुझान फिर भारतीय बुनाई की ओर बढ़ रहा है। यही कारण है कि जैसे डियॉर, गुच्ची और Christian Louboutin जैसे अंतरराष्ट्रीय लग्जरी ब्रांड भी भारतीय कढ़ाई और बुनाई को कलेक्शन में जगह दे रहे हैं। इन टेक्सटाइल से शुरुआत करें अगर पहली बार हैंडलूम खरीद रहे हैं तो चंदेरी, जामदानी, इकत, कॉटन और चिकनकारी जैसे हल्के व टिकाऊ कपड़े चुनें। ये ऑफिस, कैजुअल आउटिंग और छोटे आयोजनों में आसानी से पहने जा सकते हैं। वहीं अगर लंबे समय तक संभालकर रखने लायक साड़ी खरीदना चाहते हैं, तो प्रीमियम पोचमपल्ली सिल्क, डबल इकत पाटन पटोला और कांजीवरम बेहतर विकल्प हैं। इसी तरह जानते हैं कि रूटीन फैशन में इंडियन हैंडलूम को कैसे अपनाएं। भारतीय टेक्सटाइल चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान 1. कौन-सा टेक्सटाइल किस मौके पर पहनें? . चंदेरी – ऑफिस, गर्मियों, हल्दी-मेहंदी और डे-इवेंट्स। . पाटन पटोला – शादी, ब्राइडल ट्रूसो और खास पारिवारिक समारोह। . कोटपदृ – सस्टेनेबल फैशन, आर्ट इवेंट और कैजुअल हेरिटेज लुक। . कांजीवरम – शादी, रिसेप्शन और बड़े धार्मिक आयोजन। 2. रोजमर्रा के आउटफिट्स में हैंडलूम कैसे पहनें? ऑफिस के लिए हल्के कॉटन, लिनेन या टसर सिल्क चुनें। कैजुअल आउटिंग में अलग मॉडर्न ब्लाउज के साथ हैंडलूम साड़ी को नया लुक दिया जा सकता है। 3. भारतीय टेक्सटाइल के लिए किन ब्रांड्स पर रखें नजर? Raw Mango – संजय गर्ग का यह ब्रांड चंदेरी, बनारसी और अन्य पारंपरिक बुनाई को आधुनिक डिजाइन के साथ पेश करने के लिए जाना जाता है।{ Anavila – लिनेन साड़ियों और हल्के, मिनिमल भारतीय परिधानों के लिए लोकप्रिय। रोजमर्रा और ऑफिस वियर में हैंडलूम को नई पहचान दी है।{ Gaurang – हाथ से बुने भारतीय वस्त्रों, खासकर जामदानी और कांजीवरम को पारंपरिक शिल्प के साथ प्रीमियम फैशन में बदलने के लिए प्रसिद्ध। विदेशों में भी प्रसिद्ध, हॉलीवुड के सितारे भी भारतीय हैंडलूम पहन रहे बड़े ब्रांड्स – डियॉर ने मुंबई में हुए फैशन शो में फुलकारी, कांथा और मिरर वर्क को जगह दी। मुंबई के चाणक्य एटेलियर के कारीगरों ने डियॉर के कपड़ों पर बारीक मिरर वर्क, जरदोजी व कांथा कढ़ाई की थी। . लुई वित्तों के मेन्सवियर डायरेक्टर फैरेल विलियम्स ने भारत का दौरा करने के बाद अपना ‘स्प्रिंग/समर 2025’ मेन्स कलेक्शन पूरी तरह भारत को समर्पित किया था। हॉलीवुड सेलेब्स में भी प्रसिद्ध – एक इवेंट के दौरान हॉलीवुड एक्ट्रेस गिगी हदीद ने मशहूर भारतीय डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला द्वारा तैयार की गई एक आइवरी चिकनकारी साड़ी पहनी थी। रॉयल कनेक्शन – ब्रिटेन में होली समारोह के दौरान प्रिंसिस केट मिडलटन ने भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान वे भारतीय झुमकों में दिखीं। वैश्विक मंच पर भारतीय शिल्प; कान में आलिया ने चुनी चंदेरी साड़ी हाल ही में आलिया भट्ट ने भारतीय हस्तशिल्प को ग्लोबल मंच में एक बार फिर पहुंचाया। उन्होंने कान फिल्म फेस्टिवल में डिजाइनर तरुण तहिलियानी की कस्टम आइवरी चंदेरी सिल्क टिश्यू साड़ी-गाउन पहना। इस ड्रेस को आलिया ने एक छोटी बिंदी, नथ, झुमके और ‘हाथ फूल’ के साथ स्टाइल किया था। इसी तरह कान के रेड कार्पेट पर क्रिएटर नैंसी त्यागी ने खुद से सिली हुई भारतीय स्टाइल की रफल्ड ड्रेस और साड़ियां पहनकर दुनियाभर के फैशन क्रिटिक्स का ध्यान खींचा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *