![]()
क्या इस झुलसाती गर्मी में वर्कआउट जारी रखना चाहिए? मौसम की इस चुनौती को देखते हुए एक्सरसाइज साइंटिस्ट्स के ग्रुप ने कुछ समय पहले एथलीट्स के लिए एक विस्तृत शोध प्रकाशित किया था। ये टिप्स हम सभी अपनी रोजमर्रा की फिटनेस रूटीन में अपना सकते हैं। 29 डिग्री से ज्यादा तापमान में आउटडोर एक्सरसाइज से बचें 1. प्री-वर्कआउट मील पर जरूर ध्यान दें गर्मियों में वर्कआउट से पहले हल्का और आसानी से पचने वाला मील लेना चाहिए। उसमें 30 से 60 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और लाइट प्रोटीन होना चाहिए। केले, खजूर, बादाम, दही के साथ ओट्स या मौसमी फलों की स्मूदी ले सकते हैं। नारियल पानी पिएं। वर्कआउट के बीच में अगर शुगर ड्रॉप हो तो तुरंत एनर्जी कैंडी ले सकते हैं। वर्कआउट के तुरंत बाद 1-2 खजूर खाएं। 2. हाइड्रेशन पर ध्यान दें कसरत के 2 घंटे पहले खुद को हाइड्रेट करें। अगर आपका वजन 60 किलोग्राम है, तो आधा लीटर पानी पिएं। यानी हर किलोग्राम के हिसाब से 5 से 10 मिलीलीटर पानी पिएं। कसरत के दौरान हर 20 मिनट में भी पानी या नारियल पानी पिएं। 3. इलेक्ट्रोलाइट्स लें हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज कर रहे हैं, तो सिर्फ पानी पर निर्भर न रहें। मौसमी फलों का जूस लेने के अलावा इलेक्ट्रोलाइट्स ड्रिंक्स की मात्रा बढ़ाएं। लेकिन जिन्हें हाई बीपी या किडनी की दिक्कत है, उन्हें ज्यादा इलेक्ट्रोलाइट्स लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 4. एक्सरसाइज बडी बनाएं अगर सामान्य दिनों में 30 मिनट दौड़ते हैं, तो गर्मी में सिर्फ 20 मिनट दौड़ें। गर्मी में कई बार पता नहीं चलता कि शरीर ज्यादा गर्म हो चुका है। ऐसे में ओवर-एक्सरसाइज का खतरा रहता है, इसलिए किसी साथी के साथ व्यायाम करें। 5. गुनगुने पानी से नहाएं सुनने में थोड़ा अजीब लगे, लेकिन गर्मियों में वर्कआउट के बाद 10 मिनट तक गुनगुने पानी से नहाना या गर्म बाथटब में बैठना शरीर को गर्मी के अनुकूल बनाने में मदद करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह शरीर को गर्मी के प्रति अभ्यस्त करने की प्रक्रिया को और बढ़ा देता है।
Source link








