गर्मी में वेट लॉस पसीने से नहीं, सही स्ट्रेटजी से:  जानिए गर्मियों में हेल्थ से जुड़ी 4 प्रमुख बातें
अअनुबंधित

गर्मी में वेट लॉस पसीने से नहीं, सही स्ट्रेटजी से: जानिए गर्मियों में हेल्थ से जुड़ी 4 प्रमुख बातें

Spread the love


मुंबई8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
असल फैट लॉस तब होता है, जब शरीर जमा फैट को ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल करता है। - Dainik Bhaskar

असल फैट लॉस तब होता है, जब शरीर जमा फैट को ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल करता है।

गर्मियों में एक्सरसाइज के दौरान ज्यादा पसीना आने की वजह से कई लोग मान लेते हैं कि वे अच्छा फैट बर्न कर रहे हैं। लेकिन असल में यह आपको डिहाइड्रेशन की और ले जाता है। पसीने में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर से बाहर निकल जाते हैं। इससे डिहाइड्रेशन, कमजोरी, चक्कर, थकान जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

सही जानकारी और स्मार्ट आदतों से गर्मियों में सुरक्षित तरीके से वजन कम किया जा सकता है और खुद को फिट भी रखा जा सकता है।

डॉ. पल्लवी पाटेकर कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन, अपोलो, नवी मुंबई।

डॉ. पल्लवी पाटेकर कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन, अपोलो, नवी मुंबई।

जानिए गर्मियों में एक्सरसाइज से जुड़ी 4 बातें

ज्यादा पसीना, जरूरी नहीं की फैट लॉस ही हो – अक्सर लोग ज्यादा पसीना आने को फैट लॉस समझ लेते हैं। जबकि पसीना शरीर से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स निकालता हैं। इसलिए जो वजन कम दिखता है, वह पानी की कमी होती है। असल फैट लॉस तब होता है, जब शरीर जमा फैट को ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल करता है।

इन दिनों शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी – गर्मियों में वर्कआउट करते समय ज्यादा पसीना आने की वजह से शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकती है। इसलिए पर्याप्त पानी पिएं, जिससे एनर्जी बनी रहे। बार-बार प्यास लगना, मुंह सूखना, गहरे रंग का पेशाब आना, चक्कर, कमजोरी या ज्यादा थकान महसूस होना, डिहाइड्रेशन के संकेत हैं।

वॉक, जॉगिंग जैसी हल्की एक्सरसाइज करें – गर्मियों में वॉक जॉगिंग और हल्की बॉडीवेट वर्कआउट वजन कम करने के लिए ज्यादा सुर​क्षित और असरदार माने जाते हैं। इससे शरीर की कैलोरी बर्न होती है और शरीर पर ज्यादा दबाव भी नहीं पड़ता। हालांकि, लंबी दौड़, हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग सेशन सावधानी से करने चाहिए

गर्मियों में वॉटर एक्सरसाइज भी करें – गर्मियों में वॉटर वर्कआउट भी फायदेमंद हैं। जैसे- स्विमिंग, शरीर की लगभग सभी मसल्स पर काम करती हैं और पानी का रेजिस्टेंस 1 घंटे में 800 कैलोरी तक बर्न करने में मदद कर सकता है। वहीं एक्वा एरोबिक्स और वॉटर योगा जोड़ों पर कम दबाव डालते हैं व शरीर को मजबूत बनाते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *