नई दिल्ली4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन ने 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे आज 5 नवंबर को जारी कर दिए हैं। सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 54% बढ़कर 1,722 करोड़ रुपए रहा।
पिछले साल इसी तिमाही यानी Q2FY26 में कंपनी को 1,120 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ था। ज्वेलरी, प्रीमियम घड़ियों और आईवियर की मजबूत डिमांड की वजह से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।
इस साल 20% से ज्यादा चढ़ा टाइटन का शेयर
नतीजों से पहले आज टाइटम का शेयर करीब डेढ़ परसेंट चढ़कर 4834 रुपए पर बंद हुआ। इस साल ये करीब 20% चढ़ा है। वहीं एक साल में शेयर ने निवेशकों को 28% का मुनाफा दिया है।
कुल कमाई 25% बढ़कर ₹20,533 करोड़ रही
बुलियन बिक्री, डिजिटल गोल्ड और बिजनेस से बाहर से हुए एकतरफा मुनाफे को छोड़ दें, तो भी टाइटन की कुल कमाई 25% बढ़कर ₹20,533 करोड़ रही, जो पिछले साल इस दौरान ₹16,407 करोड़ थी।
मुख्य सेगमेंट की कमाई
- ज्वेलरी बिजनेस: हीरे के गहनों पर ऑफर्स की बदौलत कमाई 24% बढ़कर ₹17,495 करोड़ रही, जिसमें त्योहारों का सीजन आगे खिसकने के बावजूद ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की।
- घड़ियों का बिजनेस: प्रीमियम एनालॉग घड़ियों की जबरदस्त मांग के दम पर कमाई 27% बढ़कर ₹1,881 करोड़ पहुंची, जो कंपनी का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा।
- आईकेयर (चश्मे): बेहतर स्टोर नेटवर्क, नए डिजाइन्स और मल्टी-ब्रांड रणनीति के चलते चश्मों और लेंस के बिजनेस में 28% की मजबूत बढ़त के साथ ₹281 करोड़ की कमाई हुई।

एमडी बोले- मजबूत बेस के बावजूद बेहतरीन प्रदर्शन
टाइटन के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय चावला ने कहा कि त्योहारों की तारीखें आगे खिसकने के बावजूद कंज्यूमर डिमांड बनी रही। डिजाइन-लीड कलेक्शंस और ऑफर्स ने ज्वेलरी की मांग को सपोर्ट किया।
नोएल टाटा 12 नवंबर 2026 को रिटायर होंगे
कंपनी ने बताया कि नोएल टाटा टाटा ग्रुप की गवर्नेंस गाइडलाइंस के तहत 12 नवंबर 2026 से वाइस-चेयरमैन और नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद से रिटायर हो जाएंगे। नोएल टाटा अगस्त 2003 से टाइटन से जुड़े हुए हैं। बोर्ड ने पिछले 23 साल में कंपनी में उनके योगदान की सराहना की।
₹2,500 करोड़ का फंड जुटाएगी कंपनी
कंपनी का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स NCDs जारी करके ₹2,500 करोड़ तक का फंड जुटाने जा रहा है। बोर्ड ने NCDs की शर्तें तय करने और इनके अलॉटमेंट से जुड़े फैसले लेने के लिए एक कमेटी बनाई है।
——————–
ये खबर भी पढ़ें…
SBI का मुनाफा 14% बढ़कर ₹23,038 करोड़: दूसरी तिमाही में ब्याज से कमाई 15% बढ़ी, अनुमान से अच्छे रहे बैंक के नतीजे

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI को सितंबर तिमाही में ₹23,038 करोड़ का मुनाफा हुआ है, जो पिछले साल इसी समय के मुकाबले करीब 14% ज्यादा है। उस तिमाही में बैंक को ₹20,160 करोड़ का मुनाफा हुआ था।
बैंक की मुख्य कमाई लोगों को दिए गए कर्ज पर मिलने वाले ब्याज से होती है। इसे NII यानी नेट इंटरेस्ट इनकम कहते हैं। पूरी खबर पढ़ें…








