टिप्स:  दबाव की स्थिति से मैनेजर इस तरह उभरें
अअनुबंधित

टिप्स: दबाव की स्थिति से मैनेजर इस तरह उभरें

Spread the love




किसी भी संगठन में मैनेजर या लीडर की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। खासकर तब, जब काम के दौरान दबाव या तनाव की स्थिति पैदा हो जाए। ऐसे समय में मैनेजर की प्रतिक्रिया न केवल समस्या को संभालती है, बल्कि पूरी टीम के माहौल को भी प्रभावित करती है। अगर लीडर तनाव में गुस्सा या घबराहट दिखाते हैं, तो इसका नकारात्मक असर टीम के काम और मनोबल पर पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि मैनेजर कुछ सरल कौशल विकसित करें, ताकि वे दबाव की स्थिति में भी संतुलित और प्रभावी तरीके से काम कर सकें। 1) यह तय करें कि आप वास्तव में क्या चाहते हैं
मान लीजिए आपकी टीम से कोई गलती हो गई और बॉस ने इसके लिए आपको डांट दिया। ऐसे में अपमानित या नाराज महसूस होना स्वाभाविक है और अक्सर हम तुरंत किसी सहयोगी को दोष देने लगते हैं। लेकिन प्रतिक्रिया देने से पहले थोड़ा रुकना जरूरी है। खुद से पूछें कि लंबे समय में आप वास्तव में क्या चाहते हैं अपने लिए, अपनी टीम के लिए और उस सहकर्मी के लिए। 2) अपनी सोच को चुनौती देना शुरू करें
कई बार हम बिना पूरी स्थिति समझे किसी के बारे में धारणा बना लेते हैं। ऐसे में खुद से यह सवाल पूछना जरूरी है कि एक समझदार और जिम्मेदार कर्मचारी से ऐसी गलती क्यों हुई होगी। यह भी सोचें कि क्या इस गलती में आपकी भी कोई भूमिका रही है। इस तरह सोचने से आप केवल दोष देने वाले व्यक्ति की बजाय समस्या को समझने और उसका हल ढूंढने वाले लीडर बन जाते हैं। 3) तथ्यों से शुरुआत करें, वास्तविकता को पहचानें
दबाव की स्थिति में आरोप लगाना आसान होता है, लेकिन इससे समस्या सुलझती नहीं है। बेहतर है कि पहले पूरे तथ्य इकट्ठा किए जाएं। इस पर ध्यान दें कि आपने क्या उम्मीद की थी और वास्तव में क्या हुआ। इस दौरान अपनी राय या अनुमान को अलग रखें। क्योंकि तथ्य किसी भी समस्या को समझने और उसका समाधान खोजने के लिए एक मजबूत आधार बना देते हैं। 4) टीम के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करें
एक अच्छा मैनेजर वही होता है, जो दबाव के समय अपनी टीम को शांत रखे। अपनी मंशा स्पष्ट करें। टीम से कहें कि यह किसी को दोष देने की बात नहीं है, समस्या को ठीक करने की बात है। अभी हमारा ध्यान गलती को सुधारने पर होना चाहिए। जब टीम को लगता है कि उनका मैनेजर उन्हें समझता है और साथ खड़ा है, तो वे ज्यादा आत्मविश्वास के साथ काम करते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *