पं. विजयशंकर मेहता का कॉलम:  सुख को शांति से जोड़ने की कला ही अध्यात्म है
टिपण्णी

पं. विजयशंकर मेहता का कॉलम: सुख को शांति से जोड़ने की कला ही अध्यात्म है

Spread the love


  • Hindi News
  • Opinion
  • Pandit Vijayshankar Mehta Column: Spirituality Is Connecting Happiness With Peace

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पं. विजयशंकर मेहता - Dainik Bhaskar

पं. विजयशंकर मेहता

भाग्य का सबसे हठीला ढंग यही है कि वह समय पर बदल ही जाता है। अच्छे-अच्छे लोगों के जीवन में दुर्भाग्य जब प्रवेश करता है तो समझ नहीं पाते यह क्या हो गया? इस यू-टर्न से वो परेशान हो जाते हैं। और ऐसे ही जब भाग्य प्रवेश करता है तो बावले हो जाते हैं।

संयम नहीं रख पाते। सुख-दु:ख, सौभाग्य-दुर्भाग्य, मनुष्य जीवन के साथ तयशुदा शर्त के रूप में आते हैं। यदि आपने मनुष्य का शरीर लिया है तो इन चारों की तैयारी भी रखिए। यह दौर ऐसा है कि लोग सुविधाओं के पीछे बावले हैं।

आप सुविधाओं को सुख में बदल तो सकते हैं, पर शांति में बदलना कम लोगों को आता है। सुख को शांति से जोड़ने की कला ही अध्यात्म सिखाता है। अगर शांति प्राप्त करने का ढंग, योजना, तरीका, उपाय, कला आ जाए, तो क्या भाग्य और क्या दुर्भाग्य। फिर जीवन आराम से चल जाएगा।

अब जो समय आने वाला है, उसमें अशांत रहना एक तरह से आवश्यक जैसा हो जाएगा। इसलिए शांति ढूंढना उससे भी ज्यादा जरूरी है। आप जो भी काम करें, उसमें शांति का आरक्षण अवश्य रखिए।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *