लेसन्स फ्रॉम ग्रेट थिंकर्स:  नकल करना आत्महत्या के समान है, आप जो हैं वहीं रहें- मारवा कॉलिन्स
अअनुबंधित

लेसन्स फ्रॉम ग्रेट थिंकर्स: नकल करना आत्महत्या के समान है, आप जो हैं वहीं रहें- मारवा कॉलिन्स

Spread the love




मारवा कॉलिन्स प्रसिद्ध अमेरिकी शिक्षिका थीं, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपने अनोखे और प्रभावशाली तरीकों से दुनिया भर में पहचान बनाई… 1. अपने निर्णयों पर विश्वास रखिए, अपनी राह स्वयं चुनिए, अपने लक्ष्य के लिए मेहनत कीजिए और अपनी असली पहचान बनाए रखिए। किसी और की नकल करना आत्महत्या के समान है।
2. जब सीखने को आनंद के रूप में अपनाया जाता है, तब वह जीवनभर चलने वाली प्रक्रिया बन जाती है, जो इंसान को तार्किक और समझदार बनाती है।
3. महानता किसी एक उपलब्धि का परिणाम नहीं होती, बल्कि रोज दोहराई गई आदतों का नतीजा होती है।
4. कामयाबी स्वयं चलकर किसी के पास नहीं आती, उसे पाने के लिए इंसान को प्रयासों के साथ उसकी ओर बढ़ना पड़ता है।
5. दुनिया को आगे बढ़ाने में सबसे बड़ा योगदान दृढ़ इच्छा और धैर्य का होता है। दूसरों पर निर्भर रहना अक्सर असफलता का कारण बनता है।
6. श्रेष्ठ शिक्षक वही होते हैं जो अपने विद्यार्थियों से ऊंची अपेक्षाएं रखते हैं और औसत परिणामों पर संतुष्ट नहीं होते।
7. यदि इंसान गलतियां करने से डरता रहे, तो वह कभी नए प्रयोग या नई खोज नहीं कर पाएगा।
8. असफलता बच्चों की नहीं होती, कई बार शिक्षा व्यवस्था और शिक्षण पद्धति अपनी जिम्मेदारी निभाने में पीछे रह जाती है।
9. स्कूल एक छोटे समाज की तरह होता है, जहां बच्चे जीवन की वास्तविक परिस्थितियों में जीना और काम करना सीखते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *