सेल्फ हेल्प किताबों से:  लगातार काम, हमारी क्षमता कम कर देता है
अअनुबंधित

सेल्फ हेल्प किताबों से: लगातार काम, हमारी क्षमता कम कर देता है

Spread the love


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

किताबों से जानिए, क्यों हम मानते हैं कि जितना ज्यादा काम करेंगे, उतने सफल होंगे…

सही तरह से लिया गया आराम क्यों जरूरी है? हम मानते हैं कि जितना ज्यादा काम करेंगे, उतनी सफलता मिलेगी, लेकिन सच्चाई इससे अलग है। सही तरीके से लिया गया आराम हमारी उत्पादकता और रचनात्मकता को बढ़ाता है। जब हम अपने दिमाग और शरीर को आराम देते हैं, तब वे और अधिक प्रभावी ढंग से काम करते हैं। लगातार काम करना हमें थकाता है, हमारी क्षमता कम करता है। ( रेस्ट -एलेक्स सूजंग-किम पांग )

बड़ी जीत के लिए सही दिशा में छोटे कदम लें जीवन में हर अनुभव, चाहे अच्छा हो या बुरा, हमारे विकास का हिस्सा होता है। जब हम जल्दी सफलता पाने की चिंता छोड़कर लगातार सीखने और आगे बढ़ने पर ध्यान देते हैं, तब हम एक स्थाई और संतोषजनक जीवन बना पाते हैं। लंबी सोच हमें यह सिखाती है कि कई बार सही दिशा में छोटे-छोटे कदम ही बड़ी उपलब्धियों की नींव बन जाते हैं। (द लॉन्ग व्यू -ब्रायन फेदरस्टनहॉग)

जीवन में कभी रुकना भी जरूरी हो जाता है जीवन में ऐसे समय आते हैं जब सब कुछ ठहर-सा जाता है। जब हम थक जाते हैं, टूट जाते हैं या दिशा खो देते हैं। इन क्षणों को हम अकसर कमजोरी समझ लेते हैं, जबकि वास्तव में यह हमारे भीतर के पुनर्निर्माण का समय होता है। जैसे प्रकृति में सर्दियों का मौसम विश्राम और तैयारी का समय होता है, वैसे ही हमारे जीवन में भी ‘रुकना’ जरूरी है। (विंटरिंग -कैथरीन में)

उन्हीं चीजों को महत्व दें जो मायने रखती हैं खुशी सादगी में छिपी होती है। जब हम अपनी इच्छाओं को कम करते हैं और जीवन के छोटे सुखों को महसूस करना सीखते हैं, तब एक अलग तरह की आजादी मिलती है। यह आजादी उस दबाव से मुक्त करती है, जो हमें लगातार अधिक पाने के लिए प्रेरित करता है। उन चीजों को महत्व दें, जो वास्तव में मायने रखती हैं। जैसे प्रकृति, रिश्ते, आत्म-संतोष। (द आर्ट ऑफ फ्रूगल हेडोनिज्म -एडम ग्रब)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *