- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Sunday (5 July 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

5 जुलाई, रविवार को कर्क राशि वालों का रुका हुआ बिजनेस का काम किसी राजनीतिक व्यक्ति की मदद से पूरा हो सकता है। कन्या राशि वालों को बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। वृश्चिक राशि वालों को ऑफिस में बड़ी जिम्मेदारी या पद से जुड़ी चर्चा हो सकती है।
धनु राशि वालों के पुश्तैनी बिजनेस में लाभदायक स्थिति बनेगी। कुंभ राशि वालों की इनकम बेहतर होगी। वृष राशि वालों को बिजनेस डील या प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष – पॉजिटिव- आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, लेकिन आपकी सोच सकारात्मक बनी रहेगी। घर के वरिष्ठ सदस्यों के अनुभव और मार्गदर्शन को अपनी जीवनशैली में अपनाने से किसी बड़ी दुविधा और बेचैनी से राहत मिलेगी। इससे आप अपने कामों पर बेहतर तरीके से ध्यान दे पाएंगे। नेगेटिव- इस बात का ध्यान रखें कि भावनाओं में आकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला न लें। पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। ज्यादा रोक-टोक बच्चों के आत्मबल में कमी ला सकती है। किसी भी तरह की आवाजाही करने से समय और पैसा ही खराब होगा।
व्यवसाय- बिजनेस के काम मन मुताबिक तरीके से बनते जाएंगे। वर्तमान समय के अनुसार अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव जरूर लाएं। आत्मविश्वास बनाए रखें। प्रतिस्पर्धा की वजह से कुछ लोग आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं, इसलिए सचेत रहना जरूरी है। लव- परिजनों का सहयोग और स्नेह आप पर बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य- एसिडिटी और जलन की समस्या बढ़ने से परेशानी हो सकती है। ज्यादा मसालेदार खानपान से परहेज रखें। योग और मेडिटेशन के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
वृष – पॉजिटिव- आप कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। काम तय समय पर बनते जाएंगे और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी और कुछ अच्छी जानकारियां भी मिलेंगी। कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। नेगेटिव- अपनी उपलब्धियों का ज्यादा बखान करने से बचें। सफलता जल्दी हासिल करने की चाह में किसी गलत काम पर ध्यान न दें, वरना मान-सम्मान पर बात आ सकती है। पैसे के लेनदेन में गलती या नुकसान हो सकता है। संतान की कोई गतिविधि भी आपको चिंता में डाल सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस से जुड़ी किसी डील या प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। कोई भी कागजी कार्यवाही करने से पहले जांच-पड़ताल जरूर कर लें। पब्लिक डीलिंग, ग्लैमर और कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में खास उपलब्धि मिल सकती है। नौकरी में किसी सहयोगी के साथ कुछ दिक्कत हो सकती है। लव- पारिवारिक माहौल अच्छा बनाए रखने के लिए आपका योगदान जरूरी है। बेहतर होगा कि परिवार के साथ कोई मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएं। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य- बदलते मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। गले से जुड़े किसी भी इंफेक्शन को गंभीरता से लें। लापरवाही बिल्कुल न करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
मिथुन – पॉजिटिव- दिल के बजाय दिमाग से फैसले लेना आपकी कई योजनाओं को काम में बदल देगा। तमाम व्यवस्थाओं के बावजूद आप अपने और परिवार के लिए समय निकाल लेंगे। अपनी कार्य क्षमता पर पूरा भरोसा रखें। नेगेटिव- जोखिम वाले कामों में निवेश करने से पहले पूरी जानकारी जरूर हासिल करें। थकान और तनाव की वजह से आपकी दिनचर्या अव्यवस्थित रह सकती है। इस समय अपना मनोबल मजबूत रखें। समस्याएं आने पर तनाव लेने के बजाय समाधान ढूंढने की कोशिश करें।
व्यवसाय- बिजनेस में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं, उसके लिए ज्यादा प्रयासों की जरूरत है। कोई नया व्यापार या काम शुरू करने जा रहे हैं, तो उसमें भी कुछ रुकावटें आएंगी। धैर्य और हिम्मत रखना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों के ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। लव- घर का वातावरण मधुर बना रहेगा। घूमने-फिरने और डिनर आदि का कार्यक्रम यादगार पलों में शामिल होगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, किसी तरह की चिंता न करें। वर्तमान नकारात्मक वातावरण से अपना बचाव करना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1
कर्क – पॉजिटिव- आज अपनी किसी योजना को काम में बदलने का अच्छा समय है। आपको उचित परिणाम भी मिल सकता है। युवा जिस काम के लिए प्रयास कर रहे हैं, उसमें जल्द सफलता मिलेगी। आपकी किसी इच्छा को पूरा करने में मित्र काफी मददगार साबित होंगे। नेगेटिव- बिना पूरी जानकारी हासिल किए किसी खास नतीजे पर न पहुंचें। खर्चों की अधिकता भी रह सकती है, इसलिए नफा-नुकसान को समझना होगा। विद्यार्थी और युवा मनचाहे परिणाम न मिलने पर मनोबल बनाए रखें और फिर से प्रयास करें।
व्यवसाय- बिजनेस से जुड़ा कोई काम रुका हुआ है, तो किसी राजनीतिक व्यक्ति की मदद से पूरा हो सकता है। स्टाफ और कर्मचारियों का भी पूरा सहयोग रहेगा। ऑफिस के माहौल में किसी तरह की राजनीति चल सकती है, इसलिए सचेत रहें। अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय खुद मेहनत करें। लव- परिवार के लोगों के साथ समय बिताने के लिए जरूर समय निकालें। लव पार्टनर को कोई उपहार जरूर दें। स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत और तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। योग और मेडिटेशन के लिए भी दिन में कुछ समय निकालना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह – पॉजिटिव- आज अचानक कोई यात्रा हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक गतिविधियों को और बेहतर बनाने के लिए आपके प्रयास सफल रहेंगे। किसी भी काम को योजनाबद्ध तरीके से करने पर बेहतर परिणाम मिलेंगे। नेगेटिव- अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। कोई वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है और इससे आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। कभी-कभी छोटी सी नकारात्मक बात पर गुस्सा करना आपके बनते काम बिगाड़ सकता है। अपने व्यवहार को संयमित रखना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस में कुछ मंदी की स्थिति रहेगी। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए अभी ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है। जो काम वर्तमान में चल रहा है, उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। साझेदारी से जुड़े बिजनेस लाभदायक रहेंगे। ऑफिशियल काम समय पर पूरे होते जाएंगे। लव- पति-पत्नी के बीच सुखद और खुशनुमा संबंध रहेंगे। लव पार्टनर के मन में आपके प्रति सहयोग और सम्मान की भावना रहेगी। स्वास्थ्य- थकान और कमजोरी जैसी स्थिति रह सकती है। लापरवाही न करें और दिनचर्या को व्यवस्थित बनाएं। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3
कन्या – पॉजिटिव- इस समय भावुकता के बजाय दिमाग से काम लेना बेहतर रहेगा। व्यावहारिक होकर अपने काम करेंगे, तो ज्यादा सफल रहेंगे। घर में नजदीकी संबंधियों के आने से खुशनुमा समय बीतेगा। विद्यार्थियों को भी शिक्षा से जुड़े काम में खास सफलता मिलेगी। नेगेटिव- किसी भी समस्या का समाधान निकालने में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना जरूरी है। बच्चों पर बहुत ज्यादा रोक-टोक न करें। उनके साथ दोस्ताना व्यवहार रखना उनके मनोबल को बढ़ाएगा। अचानक किसी संबंधी के घर आ जाने से दिनचर्या थोड़ी अव्यवस्थित हो सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस पार्टियों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना बन रही है। इसलिए अपनी व्यवसायिक गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों को अपनी फाइलें और दस्तावेज संभालकर रखने की जरूरत है। लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक संबंधों में और मधुरता लाएगी। पुराने मित्रों से मेल-मुलाकात बीती यादों को ताजा करेगी। स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक रूप से सकारात्मक बने रहने के लिए कुछ समय मनपसंद कामों के लिए जरूर निकालें। मौसम के अनुसार अपना खानपान और दिनचर्या रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4
तुला – पॉजिटिव- किसी दोस्त की मदद से नई योजना से जुड़ने का अवसर मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा के योग भी बन रहे हैं। किसी खास काम को लेकर की गई आपकी लगन और मेहनत के आज अप्रत्याशित लाभ मिल सकते हैं। इसलिए अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें। नेगेटिव- काम का बोझ ज्यादा रहेगा, लेकिन थकान और चिड़चिड़ापन हावी न होने दें। दूसरों की मदद करते समय अपनी क्षमता का भी ध्यान रखें, वरना बजट बिगड़ सकता है। युवा कामयाबी हासिल करने में जल्दबाजी या उतावलापन न दिखाएं।
व्यवसाय- कारोबार में किसी नई कार्यप्रणाली को शुरू करने से पहले और जानकारी हासिल करें। इस समय वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। कामकाजी महिलाओं को पारिवारिक और प्रोफेशनल लाइफ में तालमेल बनाने में कुछ दिक्कत आएगी। कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लें। लव- परिवार के लोगों का आपसी तालमेल बहुत अच्छा बना रहेगा। विवाहेतर संबंधों से दूर रहें। अपने मान-सम्मान के प्रति सजग रहें। स्वास्थ्य- नकारात्मक वातावरण और मौसमी बदलाव से सतर्क रहें। अपना खानपान और दिनचर्या संयमित रखें। भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 2
वृश्चिक – पॉजिटिव- आज कुछ खास लोगों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। अपने संतुलित व्यवहार से आप सभी का मन जीत लेंगे। विद्यार्थियों को इंटरव्यू या करियर से जुड़ी किसी गतिविधि में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। नेगेटिव- कभी-कभी ओवर कॉन्फिडेंस और अहंकार आपके बनते कामों में रुकावट ला सकते हैं। अपनी सोच में भी बदलाव लाएं। आत्ममंथन करें। दूसरों की सलाह पर ज्यादा भरोसा न करें। मानसिक सुकून पाने के लिए कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी बिताएं।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में बहुत व्यस्तता रहेगी, लेकिन इसके सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। पार्टनरशिप के काम में विस्तार से जुड़ी योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। स्टाफ का भी पूरा सहयोग रहेगा। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद से जुड़ी बात हो सकती है। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। बदन दर्द और बुखार की परेशानी रह सकती है। तुरंत इलाज लें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5
धनु – पॉजिटिव- आपने अपने निजी या पारिवारिक कामों को लेकर जो प्लानिंग की है, उस पर अमल करने का अच्छा समय है। जमीन-जायदाद से जुड़ी चल रही दिक्कत दूर होगी। घर में संबंधियों के आने और मेल-मिलाप से माहौल खुशनुमा बनेगा। नेगेटिव- अभी लाभ से ज्यादा खर्च की स्थिति बन रही है, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। आपके स्वभाव में कभी गुस्सा और कभी चिड़चिड़ापन आपके लिए ही नुकसानदायक रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति लापरवाही न करें।
व्यवसाय- कारोबार से जुड़ी गतिविधियां व्यवस्थित रूप से पूरी होती जाएंगी। पुश्तैनी बिजनेस में लाभदायक परिस्थिति बन रही है। समय का पूरा फायदा उठाएं। अचानक कोई काम बन सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों पर काम की अधिकता रहेगी। लव- परिवार के लोगों के साथ मौज-मस्ती और डिनर आदि का कार्यक्रम बनेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि की जांच नियमित करवाएं। दिनचर्या भी व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2
मकर – पॉजिटिव- आज किसी लंबी अवधि की योजना पर काम शुरू हो सकता है। परिजनों का सहयोग बना रहेगा। कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बैठाना चुनौती रहेगा, लेकिन आप सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से करने में सक्षम रहेंगे। नेगेटिव- कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अपने शुभचिंतकों से सलाह जरूर लें। जरूरी कामों को कल पर टालने के बजाय समय पर करने की कोशिश करें। अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। तनाव और गुस्से को अपने ऊपर हावी न होने दें। बेहतर होगा कि खुद को व्यस्त रखें।
व्यवसाय- बिजनेस की गतिविधियां कुछ मध्यम रहेंगी। मार्केटिंग से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। लाभदायक संपर्क बन सकते हैं, जो भविष्य में काम आएंगे। ऑनलाइन बिजनेस में कुछ फायदा हो सकता है। नौकरी में आज कार्यभार कुछ हल्का रहेगा। लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। परिवार के सदस्यों के लिए कुछ उपहार लाना सभी को खुशी देगा। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने मन मुताबिक तरीके से भी जरूर बिताएं। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3
कुंभ – पॉजिटिव- घर के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन बना रहेगा और किसी परेशानी का समाधान भी मिलेगा। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। परिवार के साथ घर की जरूरत से जुड़ी चीजों की खरीदारी में समय बीतेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से सुकून मिलेगा। नेगेटिव- मन में चल रहे सवालों का जवाब आपको खुद ही तलाशना होगा। दिखावे के चक्कर में ज्यादा खर्च करने या कर्ज लेने से बचें। ज्यादा सोच-विचार में समय लगाने से उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। बेहतर होगा कि छोटी-छोटी बातों को ज्यादा तूल न दें और अपने कामों पर फोकस रखें।
व्यवसाय- बिजनेस की कार्यप्रणाली में समय के अनुसार बदलाव लाएं और व्यवस्था को बेहतर करें। इससे अच्छे परिणाम मिलेंगे। आय की स्थिति में भी सुधार आएगा। कर्मचारियों के साथ किसी वजह से तनाव रह सकता है। सरकारी नौकरी में इच्छा के विपरीत कोई कार्यभार मिलने से चिंता रहेगी। लव- घर-परिवार में व्यवस्थित और शांति भरा माहौल रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह से जुड़ा रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य- एलर्जी और रक्त से जुड़ी कोई समस्या होने के संकेत हैं। लापरवाही न करें और अपनी जांच जरूर करवाएं। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6
मीन – पॉजिटिव- दिन कुछ भागदौड़ वाला रहेगा। सकारात्मक दृष्टिकोण रखें, इससे आप सभी गतिविधियां सहज तरीके से व्यवस्थित कर लेंगे। अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान निकलेगा। युवा पूरी ऊर्जा से अपने कामों पर फोकस कर पाएंगे। नेगेटिव- समय के अनुसार अपने स्वभाव में लचीलापन लाना जरूरी है। कभी-कभी आपका गुस्सा और ज्यादा अनुशासित होना दूसरों के लिए समस्या बना सकता है। घर में किसी अप्रिय व्यक्ति के आने से मन खिन्न रहेगा। कुछ समय अध्यात्म और ईश्वर आराधना में बिताएं।
व्यवसाय- कारोबार में इस समय ज्यादा मेहनत और ध्यान देने की जरूरत है। विस्तार से जुड़ी योजनाओं पर अभी कोई काम न करें। आर्थिक कशमकश भी बनी रहेगी। स्टेशनरी और बच्चों से जुड़े कामों में अच्छा मुनाफा रहेगा। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल रहेगा। लव- परिवार के लोगों और जीवनसाथी का सहयोगात्मक रवैया घर का वातावरण अच्छा बनाए रखेगा। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी भी तरह की चिंता न करें। योग और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1









