{“_id”:”6818e6b93d1b27530a0dbd50″,”slug”:”kanpur-thieves-stole-a-bag-containing-eight-lakh-rupees-and-three-mobile-phones-2025-05-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: आठ लाख रुपये से भरा बैग व तीन मोबाइल ले गए चोर, लोहे की चौखट बनाने के कारखाने में हुई वारदात”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 05 May 2025 09:57 PM IST
Kanpur News: कल्याणपुर इंदिरानगर में लोहे की चौखट बनाने के कारखाने में चोरी की घटना सामने आई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
कारखाने में चोरी के बाद जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम – फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
विस्तार
कल्याणपुर के इंदिरानगर में लोहे की चौखट और ग्रिल बनाने वाले कारखाने से चोरों ने रविवार देर रात आठ लाख रुपये से भरा बैग और तीन मोबाइल पार कर दिए। सोमवार सुबह बैग गायब देख कारखाना मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए।
Trending Videos
कन्नौज तिर्वा निवासी रवि कुमार ने बताया कि इंदिरानगर में किराये पर प्राची स्टील नाम से फर्म है। यहां स्टील, लोहे की चौखट और ग्रिल बनाने का काम होता है। रवि बताया कि सोमवार को डिजाइनर मशीन खरीदने धामपुर जाना था। उन्होंने बैंक से आठ लाख रुपये निकले थे। किसी को शक न हो, इसलिए रुपयों से भरा बैग बेड के अंदर रख दिया था। कारखाने में कर्मचारी भी रहते हैं। रविवार रात खाना खाने के बाद सभी लोग कारखाने में सो गए। सोमवार रुपयों से भरा बैग व तीन मोबाइल गायब मिले। आशंका है कि छत के रास्ते कारखाने में दाखिल हुए शातिरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिली है। जांच चल रही है।
Spread the love बरेली में शहजाद अहमद नाम के युवक ने खुद को जीएसटी इंस्पेक्टर बताकर निकाह कर लिया। छह महीने बाद बीवी को पता लगा कि शौहर बेरोजगार है। इस पर उसने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो उसके पास से कई वर्दियां बरामद हुईं। उसने कभी […]
Spread the love कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में बुधवार रात करीब 12 बजे शराब के नशे में पति-पत्नी में विवाद हो गया। पत्नी वीरांगना ने पति रविशंकर सविता उर्फ पप्पू (45) को कुल्हाड़ी से 26 वार कर मार डाला। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया है। छोटे भाइयों संतोष और जीतू […]
Spread the love इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि पत्नी की इच्छा के बिना उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाना दुष्कर्म भले न हो, लेकिन आईपीसी की धारा 377 के तहत अपराध है। कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के निर्णयों से असहमति जताई। Source link