{“_id”:”679a715cada952280a0a509d”,”slug”:”up-traffic-vehicles-standing-varanasi-prayagraj-highway-started-in-evening-2025-01-29″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP Traffic : हाईवे की वाराणसी-प्रयागराज लेन पर 13 घंटे थे खड़े रहे वाहन, शाम को शुरू हुआ यातायात; राहत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
चंदाैली में खड़े रहे वाहन। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Mahakumbh Stampede : महाकुंभ हादसे की वजह से नेशनल हाईवे की वाराणसी-प्रयागराज लेन पर 13 घंटे तक वाहनों के पहिये थमा रहे। शाम पांच बजे के बाद प्रयागराज की ओर जाने वाले वाहनों के लिए रास्ता खोला गया। इस बीच शहरी सीमा के बाहर ही चारपहिया वाहन खड़े कराए जाने के कारण शहर के अंदर की यातायात व्यवस्था सामान्य रही। कहीं जाम जैसी स्थिति नहीं रही।
Trending Videos
मिर्जामुराद संवाद प्रतिनिधि के अनुसार, रखौना रिंग रोड ओवरब्रिज के पास वाराणसी-प्रयागराज नेशनल हाईवे और हरहुआ रिंग रोड मार्ग से प्रयागराज मार्ग को सुबह 4 बजे सील कर दिया गया। इसके चलते वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, गाजीपुर और आजमगढ़ सहित अन्य प्रदेशों से आए वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सके।
इसी तरह से वाराणसी-भदोही सीमा पर गुड़िया बॉर्डर पर वाराणसी से प्रयागराज की ओर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। कछवा रोड संवाद प्रतिनिधि के अनुसार, गुड़िया बॉर्डर से तमाचाबाद तक नेशनल हाईवे पर लगभग चार किलोमीटर लंबी वाहनों की लाइन वाराणसी से प्रयागराज लेन पर लगी थी।
हरहुआ संवाद प्रतिनिधि के अनुसार, रिंग रोड चौराहे पर बैरियर लगाकर प्रयागराज की तरफ जाने वाले वाहनों को रोका गया था। इसके अलावा प्रयागराज से वापस आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए गांवों में पार्किंग की व्यवस्था कराई गई थी। हरहुआ स्थित काशी कृषक इंटर कॉलेज में बनाई गई बस पार्किंग पूरी तरह से फुल हो चुकी है। चौबेपुर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार, कैथी टोल प्लाजा से सभी वाहनों के वाराणसी जाने पर रोक लगाई गई थी।
Spread the love कानपुर में आवास विकास परिषद अपनी योजनाओं में हुए अवैध निर्माणों पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा। इसके लिए परिषद में पहली बार पूर्व सैनिकों का नौ सदस्यीय प्रवर्तन दस्ता गठित किया गया है। यह दस्ता एक नवंबर से काम शुरू कर देगा। Source link
Spread the love उन्नाव शहर के पीडी नगर मोहल्ले में आपसी विवाद में छोटे भाई ने पत्थर मारा तो बड़े भाई ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। जिस समय घटना हुई, आसपास मोहल्ले के तमाम लोग मौजूद रहे। बड़ा भाई, छोटे पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करता रहा और लोग दूर […]
Spread the love देवों के धरा पर उतरने के पर्व देव दीपावली पर काशी बुधवार की शाम सोने जैसी दमक उठी। अंसख्य दीपों की रोशनी से सदानीरा का अर्धचंद्राकार तट जगमगा उठा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट पर पहला दीप जलाकर देव दीपावली का शुभारंभ किया। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल, विधायक […]