लंबी छुट्टी के बजाय छोटी यात्राएं पसंद कर रहे जेनजी:  एयरबीएनबी की रिपोर्ट; 66% यात्रा से एक-दो हफ्ते पहले ही बुकिंग करते हैं
अअनुबंधित

लंबी छुट्टी के बजाय छोटी यात्राएं पसंद कर रहे जेनजी: एयरबीएनबी की रिपोर्ट; 66% यात्रा से एक-दो हफ्ते पहले ही बुकिंग करते हैं

Spread the love




भारत में जेन जी की वजह से घूमने-फिरने का तरीका तेजी से बदल रहा है। एयरबीएनबी की रिपोर्ट ‘द न्यू रूल्स ऑफ जेन जी ट्रेवल इन इंडिया’ के मुताबिक 10 में से 7 युवा एक सालाना लंबी छुट्टी की जगह साल में तीन छोटी यात्राएं करना पसंद करते हैं। 87% युवाओं की पसंद एक हफ्ते से कम की ट्रिप है। गर्मियों में जेन जी की सर्च सालाना आधार पर 30% से ज्यादा बढ़ी है। इसमें 2 से 6 रात की घरेलू यात्राओं में सबसे तेज उछाल दिखा, जो करीब 80% तक रहा। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 66% युवा यात्रा से कुछ दिन या एक-दो हफ्ते पहले ही बुकिंग करते हैं। यह रिपोर्ट एयरबीएनबी के ‘स्टे योर वे’ कैंपेन पर आधारित है। सर्वे यूगोव ने अप्रैल 2026 में किया। इसमें दिल्ली एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे, अहमदाबाद, कोच्चि, जयपुर, चंडीगढ़ और गोवा के 18 से 29 साल के 2,012 युवाओं को शामिल किया गया। ट्रैवल स्टाइल ही पहचान, भीड़ वाली जगहों से दूरी युवाओं के लिए ट्रेवल का तरीका पर्सनैलिटी दिखाता है। 87% मानते हैं कि वे जैसे घूमते हैं, वह उनके व्यक्तित्व को दर्शाता है। 92% के लिए डेस्टिनेशन या स्टे का उनकी पसंद से मैच करना जरूरी है। 95% चाहते हैं कि ट्रिप तय ढर्रे से हटकर अनोखी हो। 90% युवा वायरल या बहुत ज्यादा रिकमेंड जगहों के बजाय कम-ज्ञात जगहों पर जाना पसंद करते हैं। 80% के लिए मशहूर स्पॉट से ज्यादा ट्रिप के छोटे-छोटे पल अहम हैं। डेस्टिनेशन से ज्यादा ‘स्टे’ महत्वपूर्ण हो गया है रिपोर्ट का बड़ा संकेत यह है कि अब ठहरने की जगह खुद एक डेस्टिनेशन बन रही है। 63% युवाओं ने किसी शहर को सिर्फ इसलिए चुना क्योंकि वहां उन्हें अच्छा स्टे मिला। 82% ट्रिप प्लान करते समय सबसे ज्यादा अहमियत रहने की जगह को देते हैं। 78% युवा अपने सफर का आधा समय उसी स्टे पर बिताते हैं। युवाओं को होटल के बजाय खुली छत, सुकून वाली सुबह और साथ मिलकर खाना बनाने जैसे अनुभव ज्यादा पसंद हैं। होटल से अलग कमरों की जगह साझा घर पसंद जेन जी के लिए ट्रिप में जगह से ज्यादा साथ जाने वाले लोग मायने रखते हैं। तीन-चौथाई युवाओं के लिए प्लानिंग में पहले साथी, फिर जगह और आखिर में अनुभव आता है। ग्रुप ट्रैवल में आधे से ज्यादा युवा अलग-अलग कमरों के बजाय एक साझा घर (होमस्टे) चुनते हैं, ताकि किचन और लिविंग रूम जैसी जगहों पर साथ समय बिता सकें। इसी वजह से एयरबीएनबी पर भारतीय जेन जी की ग्रुप बुकिंग सालाना आधार पर करीब 55% बढ़ी है। भागदौड़ कम, आराम ज्यादा युवा अब भागदौड़ वाली ट्रिप के बजाय स्लो और आरामदायक ट्रेवल पसंद कर रहे हैं। 64% युवा अपने टूर प्लान का कुछ हिस्सा जानबूझकर खाली रखते हैं ताकि बिना तैयारी के घूम सकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *