मुंबई3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

आलिया की रूटीन में हाइड्रेटिंग मिस्ट या सीरम शामिल होता है, ये त्वचा में नमी लौटाने के साथ-साथ उसे मॉइश्चराइजर के लिए तैयार करते हैं।
बॉलीवुड की लगभग सभी एक्ट्रेसेज स्किनकेयर रूटीन को गंभीरता से लेती हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनका सीक्रेट कोई जटिल 10-स्टेप रूटीन नहीं है, बल्कि बेहद साधारण और लगातार अपनाया गया स्किनकेयर है। आलिया भट्ट अपने इंस्टाग्राम पर स्किनकेयर रूटीन साझा करती हैं। कृति सेनन अपने यूट्यूब व्लॉग्स पर स्किनकेयर वीडियो शेयर करती हैं। सभी की फिलॉसफी लगभग एक जैसी है, कम प्रोडक्ट, सही क्रम और नियमित देखभाल। जानें इसके बारे में।
आलिया भट्ट – स्किनकेयर ऑर्डर पर ज्यादा फोकस
आलिया की स्किनकेयर का आधार है सही क्रम में प्रोडक्ट लगाना। उनका रूटीन तीन गोल्डन स्टेप्स पर टिका है।
1. जेंटल क्लेंजिंग – इसमें हल्के, पीएच-संतुलित फेसवॉश से धूल, प्रदूषण और मेकअप हटाया जाता है।
2. हाइड्रेशन – आलिया की रूटीन में हाइड्रेटिंग मिस्ट या सीरम शामिल होता है, ये त्वचा में नमी लौटाने के साथ-साथ उसे मॉइश्चराइजर के लिए तैयार करते हैं, जिससे क्रीम बेहतर तरीके से समा पाती है।
3. सन प्रोटेक्शन – आलिया कभी सनस्क्रीन लगाना नहीं छोड़तीं, चाहे मौसम कैसा भी हो। यही त्वचा को युवा बनाए रखता है।
दीपिका पादुकोण – चेहरे पर आइसिंग करती हैं
दीपिका चेहरे पर आइसिंग करती हैं… चेहरा धोने के बाद इंफ्लेशन कम करने के लिए बर्फ लगाई जाती है। हाइड्रेशन के लिए वो अपनी ही कंपनी का 82°E Ashwagandha Bounce मॉइश्चराइजर लगाती हैं।
कृति सेनन – 7-स्टेप मॉर्निंग रूटीन फॉलो करती हैं
1. आइस डंकिंग – बर्फ के पानी में चेहरा डुबोना सूजन कम करता है। 2. डिटॉक्स या हाइड्रेटिंग मास्क – स्किन को पोषण देने के लिए। 3. अंडर-आई पैच – ग्रीन टी और कैफीन सूजन और डार्क सर्कल कम करने में मदद करते हैं। 4. होममेड टोनर – ग्लिसरीन और गुलाबजल त्वचा में नमी बनाए रखते हैं। 5. सीरम – हायल्यूरोनिक एसिड, विटामिन सी जैसे तत्व त्वचा को हाइड्रेट और ब्राइट करते हैं।
6. सनस्क्रीन – वे अलग मॉइस्चराइजर लगाने के बजाय सनस्क्रीन चुनती हैं जो दोनों काम करे।
7. लिप बाम – होठों को सूखने से बचाने के लिए इसे जरूर लगाती हैं।









